फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: चॉकबॉल में यूपी समेत चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जेएमएसवर्ल्ड स्कूल मे आयोजित सीनियर नेशनल चाकबाल प्रतियोगिता में सीडीओ को सम्मानित करते चेयरम? - फोटो : HAPUR
चॉकबॉल में यूपी समेत चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन

हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय 13वीं सीनियर नेशनल चॉकबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 21 राज्यों से आई 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। यूपी समेत चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। रविवार को इनके बीच फाइनल मुकाबला होगा।
मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सीडीओ प्रेरणा सिंह, हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती, नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल गुप्ता ने हवा में गुब्बारे उड़ाए।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाते हैं। चॉकबॉल जैसे खेलों में युवा अपना स्वर्णिम करिअर तलाश सकते हैं। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल बेहद जरूरी हैं, हार जीत से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। बल्कि हार से भी सीख लेनी चाहिए, क्योंकि हार एक बड़ा अनुभव देकर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि खेल हमेशा खेल की भावना से खेलने चाहिए। सरकार खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। स्कूल के निदेशक आयुष सिंहल ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 40 टीमों ने भाग लिया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में चार टीमों ने प्रवेश किया है, इनके बीच रविवार को मुकाबला होगा।
पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि खेल हमें जीवन में सफलता और नई पहचान दिलाते हैं। विद्यालय के चेयरमैन राकेश सिंघल, निदेशक श्री आयुष सिंघल, सचिव रोहन सिंघल, हिमांशु सिंघल, विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि मालिक ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक कमेटी में अजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चॉकबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, अशोक नागर सचिव उत्तर प्रदेश चॉकबॉल एसोसिएशन, आयोजन समिति के सचिव विपिन गुप्ता, नरेश कुमार, राहुल देव, राकेश कुमार का सहयोग रहा।
दूसरे दिन का परिणाम
पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 21-16, पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 22-6, आसाम ने गुजरात को 22-11, उत्तराखंड ने कर्नाटका को 22-9, वेस्ट बंगाल ने कर्नाटका को 14-10, गुजरात ने मध्यप्रदेश को 19-14, दिल्ली और उत्तराखंड 20-20, उड़ीसा और झारखंड 7-7 अंकों के साथ बराबरी पर रहा।
महिला वर्ग में दिल्ली ने महाराष्ट्र को 13-10 से उड़ीसा ने बिहार को 16-4, वेस्ट बंगाल ने बिहार को 15-4, आसाम ने महाराष्ट्र को 15-5, हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 10-3, से पराजित किया, लीग मैचों के परिणाम के आधार पर प्रत्येक पूल से 2 टॉप टीम को अगले नॉकआउट दौर में प्रवेश दिया।

पुरुष वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र ,पंजाब, हरियाणा, असम एवं राजस्थान ने। महिला वर्ग में हरियाणा ,पंजाब, दिल्ली ,झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, आसाम,वेस्ट बंगाल ने नॉकआउट (क्वाटर फाइनल) में प्रवेश किया। शाम को खेले गए क्वाटर फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में मेजबान उत्तरप्रदेश ने हिमाचल को 33-33 से, वेस्ट बंगाल ने महाराष्ट्र को 30-15 से, आसाम ने राजस्थान को 17-4 से, पंजाब ने हरियाणा को 34-16 से, पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जेएमएसवर्ल्ड स्कूल मे आयोजित सीनियर नेशनल चाकबाल चैंपिनशिप में भाग लेती टीमें । संवाद

जेएमएसवर्ल्ड स्कूल मे आयोजित सीनियर नेशनल चाकबाल चैंपिनशिप में भाग लेती टीमें । संवाद- फोटो : HAPUR

जेएमएसवर्ल्ड स्कूल मे आयोजित सीनियर नेशनल चाकबाल प्रतियोगिता में शॉट खेलता खिलाडी । संवाद

जेएमएसवर्ल्ड स्कूल मे आयोजित सीनियर नेशनल चाकबाल प्रतियोगिता में शॉट खेलता खिलाडी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed