फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश के बाद तीन हजार हेक्टेयर में लगी बंदगोभी पर ब्लाइट का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश के बाद तीन हजार हेक्टेयर में लगी बंदगोभी पर ब्लाइट का खतरा
विज्ञापन

हापुड़। झमाझम बारिश के बाद चटक धूप से जिले के तीन हजार हेक्टेयर रकबे में उगी बंदगोभी की फसल पर ब्लाइट का खतरा बढ़ गया है। वहीं, धान की फसल को भी चार दिन में भारी नुकसान हुआ है। 1331 किसान ही फसल बीमा योजना में शामिल हैं, जिनकी शिकायतें दर्ज करा दी गई हैं। कृषि अधिकारी अपने स्तर से क्षेत्र में सर्वे करा रहे हैं, वहीं, धूप खिलने के बाद मंडी में धान की आवक बढ़ी है।
किसानों ने गन्ना, धान का रकबा घटाकर इस बार बंदगोभी की फसल पर विश्वास किया था। लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। 31 हजार रुपये/किलो की दर से बीज खरीदकर किसानों ने करीब तीन हजार हेक्टेयर रकबे में फसल उगाई थी।
विज्ञापन

महज 20 दिन में दो बार बरसात के कारण फसल तबाह हो गई है। किसानों ने खेतों से पानी निकालकर किसी तरह फसल को बचाया। लेकिन अब बरसात के बाद चटक धूप खिलने से फसल में ब्लाइट का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरसात में धान की फसल भी चौपट हो गई है। जिन खेतों में धान कटी पड़ी है, उसमें अधिक नुकसान है। मंगलवार को धूप खिलने पर आढ़तियों ने भी मंडी में भीगी धान को सुखाकर पैक किया। किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कृषि विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन से इस संबंध में आदेश जारी होने का इंतजार है।
जिले के 1331 किसानों ने फसल बीमा योजना में आवेदन किया था। लेकिन बीमा कंपनियों की शर्तों के चलते किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है, अब कृषि विभाग ने फिर से किसानों की शिकायतें दर्ज करायी हैं। दलहन की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

-जिले में फसलों का रकबा-
उड़द-----1357 हेक्टेयर
मूंग----68 हेक्टेयर
अरहर---1330 हेक्टेयर
धान----20239 हेक्टेयर
फसल क्षति का कराया जा रहा सर्वे
जिले में फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है, किसान बीमा कंपनियों में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। - डॉ. वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed