फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बार चुनाव: अध्यक्ष पर ऐनुल हक व सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा आगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

बार चुनाव: अध्यक्ष पर ऐनुल हक और सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा आगे हापुड़।वहीं समर्थक बाहर जमे हुए थे और हर पचास वोटों की मतगणना के नतीजे जाने के लिए उत्सुक रहते थे।संवाद- फोटो : HAPUR रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर चर्चा करते प्रत्याशी व अधिवक्ता।

विज्ञापन
hapur news
रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर समर्थकों के बीच बैठे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऐनुल हक। सं? - फोटो : HAPUR

विस्तार

बार चुनाव: अध्यक्ष पर ऐनुल हक और सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा आगे
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें रात नौ बजे तक की मतगणना में अध्यक्ष पद पर 323 मत पाकर ऐनुल हक अपने प्रतिद्वंद्वी तेजबीर सिंह से 52 वोटों से आगे चल रहे थे। वहीं, सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार अग्रवाल से 162 मतों से मजबूत बढ़त बनाए हुए थे।
बार कार्यकारिणी में 13 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। जिसमें कुल मतदाता 948 में से 845 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे बार रूम में शुरू हुई, जिसमें पचास-पचास मतों की गणना के नतीजे माइक पर चुनाव अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा घोषित किए गए।
विज्ञापन

देर शाम तक 12 राउंड में 600 मतों की गिनती हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर ऐनुल हक अपने प्रतिद्वंद्वी तेजबीर सिंह से 52 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा 375 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार अग्रवाल से 162 वोटों से आगे चल रहे है। विजय कुमार अग्रवाल को केवल 213 वोट ही मिले थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार को 304 व राकेश कुमार तोमर 257 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार चीमा 313 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी साक्षी आनंद से आगे चल रहे हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी साक्षी आनंद को 259 मत ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसचिव प्रशासन पद पर प्रवीण कुमार सिंह 328 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी मुजीबुर्रहमान को 242 मत मिले। सहसचिव प्रकाशन पद पर विनोद कुमार 314 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवेश कुमार त्यागी से 59 वोटों से आगे चल रहे हैं। सहसचिव पुस्तकालय पद पर अमरेश कुमार को 283 व जय प्रकाश को 274 मत मिले।
कनिष्ठ सदस्य के छह पद अभिषेक आजाद को 324, पूजा सिंह को 300, डोनिस कुमार जौहरी 229, भरत कुमार को 232, सोनू कुमार को 214, संजय सिंह को 198, हर्षित जिंदल को 241, हैप्पी बंसल 203, अभिमन्यु सिंह तोमर को 193, दीपांशु कनोडिय़ा को 173 मत मिले।
13 में से 10 पदों पर ऐनुल हक गुट के प्रत्याशी आगे
कार्यकारिणी के 13 पदों पर ऐनुल हक व तेजबीर सिंह गुट के 24 प्रत्याशी आमने-सामने थे। जिसमें अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहसचिव प्रकाशन, सहसचिव पुस्तकालय तथा कनिष्ठ सदस्य के छह पदों में से चार पदों पर ऐनुल हक गुट के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। केवल सहसचिव प्रशासन व कनिष्ठ सदस्य के दो पद सहित तीन पद पर ही तेजबीर सिंह गुट के प्रत्याशी बढ़त बनाने में कामयाब हो पाए।

मतगणना कक्ष के बाहर जमे रहे समर्थक
मतगणना के दौरान अधिकांश प्रत्याशी जहां मतगणना कक्ष में थे। वहीं समर्थक बाहर जमे हुए थे और हर पचास वोटों की मतगणना के नतीजे जाने के लिए उत्सुक रहते थे। जैसे ही बार रूम के बाहर आकर बाइक पर पचास मत के नतीजे बताए जाते। सभी अधिवक्ता आंकड़े लगाने लगते।अधिवक्ता हार-जीत को लेकर चर्चा करने में व्यस्त हो जाते और अगले नतीजे आने का इंतजार करना शुरू कर देते।

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर चर्चा करते प्रत्याशी व अधिवक्ता। संवाद

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर चर्चा करते प्रत्याशी व अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर चर्चा करते प्रत्याशी व अधिवक्ता। संवाद

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष के बाहर चर्चा करते प्रत्याशी व अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष में जानकारी करने पहुंचे एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र। संवाद

रात के समय कचहरी में मतगणना कक्ष में जानकारी करने पहुंचे एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed