{"_id":"62f687c82ff0507500289b0a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2429349183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली पुलिस ने पकड़ा चोरों का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली पुलिस ने पकड़ा चोरों का गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली पुलिस ने पकड़ा चोरों का गैंग
हापुड़। सिंभावली पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा हापुड़ के अलावा बुलंदशहर और दूसरे जिलों में भी चोरी की घटनाएं की गई हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब छह लाख से अधिक का माल सहित दो वाहन और दो अवैध हथियार बरामद किए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को सिंभावली थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान वैठ गांव के पास एक मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। रोकने पर पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए गए आरोपी गांव वैठ निवासी अय्युब अली, जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बोंद्रा में रहने वाले जावेद, नसीम, कलुआ, जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव गंगावली में रहने वाला अजीम हैं। तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने 49 भगोने, 16 ढक्कन, आठ परात, एक पंखा, एक बड़ा गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, नौ बैटरे, एक जनरेटर, ऑल्टीनेटर, एक सबमसर्बिल, एक कार और एक बुलबुल गाड़ी बरामद की। आरोपी गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक मैरिज होम और जिला बुलंदशहर के अलग अलग स्थानों से चोरी किया था।