{"_id":"62f530c119ae3068dd7dd67b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd24288820","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर दिनभर जाम से जूझती रहीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर दिनभर जाम से जूझती रहीं बहनें
विज्ञापन
मुसिबत भरा सफर-रक्षाबंधन के त्योहार पर बस न मिलने के कारण एक बाइक पर बच्चों समेत महिलाओं को ले जात?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर दिनभर जाम से जूझती रहीं बहनें
हापुड़। रक्षाबंधन पर लोगों को सुबह से ही जाम से जूझना पड़ा। सुबह नौ बजे से लगा जाम शाम तक लगा रहा। गढ़ दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड पर चंद किलोमीटर का सफर पूरा करने में वाहन चालकों को घंटों लग गए। कुल मिलाकर दोपहर से शाम तक बहने जाम से जूझती रहीं।
बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व के कारण बहनें भाइयों के घर जाने के लिए निकली तो मेरठ और दिल्ली रोड पर जाम लग गया। मेरठ तिराहे के अलावा मेरठ रोड फ्लाई ओवर और उसके नीचे रेलवे फाटक पर जाम के हालात रहे। हालांकि तहसील चौपले और मेरठ तिराहे तो पूरे दिन ही जाम में घिरे रहे वहीं प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कतार लगी रही।
व्यवस्थाओं को कोसते रहे लोग --
पुलिस द्वारा शहर में रक्षाबंधन पर जाम नहीं लगने देने के लिये रूट डायवर्जन सहित कई बिंदुओं पर खास योजना बनाई गई थी। लेकिन वाहनों का दबाव बढने के कारण जाम लग गया। दोपहर के बाद कुछ देर के लिए ही राहत मिल सकी। इसके बाद फिर जाम लग गया। ऐसे में जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
मौसम ने दिया साथ
बृहस्पतिवार को एक दिन पहले जैसी धूप होती तो हाल बेहाल हो जाता। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। ठंडी हवा भी चलती रही। जिसके कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
कोट-
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहनों का अधिक दबाव बढ़ने से कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति रही। हालांकि तहसील चौपले और आसपास के चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था, जिसके कारण यातायात चलता रहा।

रक्षाबंधन पर चलती बस में चढ़ती बहनें। संवाद- फोटो : HAPUR

रक्षाबंधन पर बस में सवार होने के लिए होती धक्कामुक्की। संवाद- फोटो : HAPUR

दिल्ली रोड पर लगा लंबा जाम । संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड पर लगा लंबा जाम । संवाद- फोटो : HAPUR