फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

राहत: नलकूप किसान तय दरों पर देंगे बिजली बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राहत : नलकूप किसान तय दरों पर देंगे बिजली बिल
विज्ञापन

हापुड़। जिले में नलकूप किसानों को मीटर रीडिंग के अनुसार बिजली का बिल नहीं भरना होगा। पहले की तरह तय दर 85 रुपये/हॉर्सपावर से ही भुगतान करना होगा। पीवीवीएनएल के एमडी ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। हालांकि नलकूपों पर मीटर लगाने की योजना को वापस नहीं लिया गया है।
पावर कॉरपोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए मीटर लगाने की कवायद शुरू की गई है। शहर, गांवों में घर-घर मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में नलकूपों पर भी मीटर लगाए जाने की योजना शुरू की गई है। लेकिन किसान संगठनों ने बड़े स्तर पर आंदोलन चलाकर मीटर का विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हापुड़ में बीते दिनों किसानों ने मीटर उखाड़ भी दिए थे, शासन ने इस मामले पर निर्णय लिया है। पीवीवीएनएल के एमडी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रामीण अंचल के नलकूप किसानों से बिल तय दरों पर ही लिया जाएगा। हालांकि नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे, बिल बनाने के दौरान ऊर्जा लेखांकन के अनुसार प्राप्त ऊर्जा मूल्य तथा उपभोक्ताओं के बीजक की धनराशि के अंतर का विवरण पावर कॉरपोरेशन द्वारा शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे इस मद में दी जा रही सब्सिडी की सही मात्रा का आंकलन किया जा सके। ग्रामीण निजी नलकूपों का विद्युत बिल पूर्व की तरह फ्लेट दरों पर 85 रुपये प्रति हॉर्सपावर के अनुसार ही बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मीटर लगाने का आदेश वापस लें
नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध जारी रहेगा। क्योंकि भविष्य में किसानों से यूनिट के अनुसार ही बिल वसूला जाएगा। फिक्स्ड बिल लिए जाने का आदेश सराहनीय है, लेकिन मीटर न लगाने का आदेश भी जरूरी है। - ज्ञानेश्वर त्यागी, युवा जिलाध्यक्ष भाकियू।--फोटो संख्या--16

नलकूपों पर नहीं लगने देंगे मीटर
नलकूपों पर मीटर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान पहले ही संकट में है, ऐसे में नलकूप पर मीटर लगने से बिल भरना भी मुश्किल हो जाएगा। मीटर किसीभी हाल में नहीं लगने दिए जाएंगे।--दिनेश खेड़ा, जिलाध्यक्ष भाकियू।--फोटो संख्या--17
इस तरह देना होगा नलकूप का फिक्स्डि बिल--
क्षमता बिल
5एचपी 425 रुपये
7.5 एचपी 637.50 रुपये
10 एचपी 850 रुपये
कोट-
एमडी कार्यालय से जो आदेश मिले हैं, उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसानों को बिल तय दरों पर ही जमा करना होगा।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed