{"_id":"62e9528612976b0795529b1d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242435458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल 2023 तक पूरा होगा हाईवे-9 का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल 2023 तक पूरा होगा हाईवे-9 का चौड़ीकरण
विज्ञापन
एचएच 09 बाइपास
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल 2023 तक पूरा होगा नेशनल हाईवे -9 का चौड़ीकरण
हापुड़। हापुड़ से मुरादाबाद तक के शानदार सफर के लिए अभी इंतजार करना होगा। ब्रजघाट गजरौला के आसपास के करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क निर्माण में अभी समय लगेगा। एनएचएआई ने हापुड़ के गांवों के क्षेत्र में पड़ रही सरकारी भूमि को हस्तांतरित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। अधिकारियों का दावा है कि एनएच 09 का यह कार्य अगले वर्ष अप्रैल तक ही पूरा हो सकेगा।
हापुड़ से मुरादाबाद तक करीब 100 किलोमीटर के बीच हाईवे का छह लेन निर्माण और चौड़ीकरण हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक करीब 80 किलोमीटर सड़क के निर्माण को पूरा कर लिया गया है। इसमें हापुड़ निजामपुर से ततारपुर बाईपास भी शामिल है। ततारपुर से बक्सर तक 21 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण अंतिम चरण में है। अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है। इस हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण के बाद हापुड़ से मुरादाबाद तक का सफर मात्र 50 मिनट का रह जाएगा। लेकिन इसके लिए अभी कई बाधाएं बाकी हैं। पूरे हाईवे की बात करें तो गजरौला और ब्रजघाट के बीच में 20 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क का काम अभी अधूरा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी थोड़ा बहुत काम बाकी है। हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ी सरकारी भूमि भी निर्माण में बाधक बन रही है। एनएचएआई द्वारा हापुड़ जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में गांव चितौली, इम्टौरी, ततारपुर, सिमरौली, अल्लाहबख्शपुर, बाबूगढ़, बछलौता, उपैड़ा, शाहपुर जट्ट, फतहपुर, सिखैड़ा मुरादाबाद, फरीदपुर सिंभावली, मोहम्मदपुर खुड़लिया, बक्सर, वैट, सरूरपुर, अठसैनी, बदरखा, बांगर के कई गाटा संख्याओं की 8.6422 हेक्टेयर भूमि को हाईवे के जद में बताया है। एनएचएआई ने इस भूमि को केंद्र सरकार के हस्तांतरित करने की मांग की है, ताकि बाकी बचे निर्माण को शीघ्र ही पूरा किया जा सके।
हापुड़ और मुरादाबाद के बीच बनेंगे टू-वे साइड अमेनिटीज
हाईवे पर हापुड़ से मुरादाबाद के बीच टू-वे साइड अमेनिटीज भी बनाए जाएंगे। अभी इसके लिए स्थान का चयन नहीं हुआ है। ब्रजघाट और गजरौला के बीच इसे बनाए जाने की संभावना है। हालांकि बेहतर भूमि मिलने पर इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। टू-वे साइड अमेनिटीज का मतलब हाईवे के किनारे पर लोगों को लंबे सफर से सुस्ताने की सुविधा प्रदान करना है। इस स्थान पर लोगों को खाने पीने, ठहरने आदि की बेहतर व्यवस्था होगी। बड़े एक्सप्रेसवे पर इस प्रकार की सुविधाओं की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रफ्तार फर्राटा भरेंगे वाहन
जिल में कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, एनएचएआई ने उसे फिलहाल ट्रायल के लिए खोला है। एनएच-9 के मुरादाबाद तक बनने के बाद अधिकारियों का दावा है कि यदि 100 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चला तो हापुड़ से मुरादाबाद की दूरी सिर्फ 50 मिनट में पूरी होगी।
कोट-
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 का हापुड़ से मुरादाबाद के बीच निर्माण कर रही कंपनी को कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे के रास्ते में पड़ने वाली सरकारी भूमि को केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिख दिया गया है। अप्रैल 2023 तक हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - राकेश सूद, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मुरादाबाद।