{"_id":"62bc7bf2b89e0463c4511ff2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2407884131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग छुड़ा रहे किशोर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग छुड़ा रहे किशोर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
जसरूपनगर में मकान के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग छुड़ा रहे किशोर की करंट लगने से मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दस्तोई रोड स्थित मोहल्ला जसरूपनगर में मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पतंग छुड़ाने का प्रयास कर रहे किशोर दीपांशु (10) को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। शाम के समय किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में मातम का माहौल था।
लोगों के अनुसार जसरूपनगर में कुछ लोगों द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इसमें कुछ लोगों के मकान बने हुए हैं, जिसके ऊपर से हाईटेंशन गुजर रही है। बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में पतंग कटकर उलझ गई। दीपांशु पुत्र संजय अपने मोहल्ले के ही तीन चार बच्चों के साथ पतंग लेने के लिए पहुंचा था। मकान की छत पर चढ़कर उसने जैसे ही पतंग को उतारने का प्रयास किया, तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। शाम के समय उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।