{"_id":"6b09c82b34b08e65130a44d0","slug":"motorists-flouting-the-rules-every-journey-on-the-roads-is-a-perilous-one-hapur-news-c-135-1-hpr1001-152727-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नियमों को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक, सड़कों पर हर दिन खतरे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नियमों को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक, सड़कों पर हर दिन खतरे का सफर
विज्ञापन
मेरठ रोड पर बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर बच्चों समेत चार लोगों को बैठाकर बाइक चलाते व्यक्ति। संवाद
हापुड़। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। वाहन चालक न अपनी सुरक्षा की परवाह कर रहे हैं और न ही दूसरों की जान की चिंता। कहीं बाइक पर तीन से चार सवारियां बैठाकर फर्राटा भरा जा रहा है तो कहीं बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई वाहन चालक मुख्य सड़कों पर भी रॉन्ग साइड वाहन चलाकर हादसों को न्योता दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई भी नजर नहीं आ रही है।
शहर के मेरठ तिराहा, तहसील चौपला और अतरपुरा चौपला समेत अधिकांश प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों की अनदेखी आम हो गई है। इन व्यस्त मार्गों पर दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर गुजरते दिखाई देते हैं। दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। वहीं, चारपहिया वाहनों में कई चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल तक नहीं करते।
सबसे अधिक लापरवाही रॉन्ग साइड वाहन चलाने में देखने को मिल रही है। वाहन चालक थोड़ी दूरी बचाने के चक्कर में गलत दिशा से वाहन निकालते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आमने-सामने की टक्कर और अन्य सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने से वाहन चालकों की जान तो जोखिम में पड़ ही रही है, सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इसके बावजूद पुलिस और यातायात विभाग की ओर से प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नियमित चेकिंग होती दिखाई नहीं देती। कार्रवाई में ढिलाई के चलते नियम तोड़ने वालों में भी पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है।
स्थानीय निवासी तुषार जैन और राजीव बाबा का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए। रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। - नरेश कुमार, यातायात प्रभारी