{"_id":"62b9dc78d323280b2408faa4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240683116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाती आयशा और उसका पति । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के शक में युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरी निवासी एक मजदूर को पुलिस ने चोरी के शक में थाने में बंद कर बेरहमी से पीटा। पीड़ित खुद को बेकसूर बताता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। फट्टे मारकर उसकी कमर के नीचे का हिस्सा नीला कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर टीपीनगर चौकी इंचार्ज पर पति को पीटने और शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी ने सीओ सदर को प्रकरण की जांच सौंपी है।
चमरी निवासी आयशा ने बताया कि उसका पति आमिर दिल्ली रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता है। 23 जून को वह प्रीत विहार में रेत उतारने के लिए गया था। बताया कि 25 जून को टीपी नगर चौकी प्रभारी महाराज सिंह ने आमिर को पकड़ लिया और जनरेटर चोरी का आरोप लगा थाने ले आए।
थाने में आमिर की जमकर पिटाई की गई, छोटे बच्चों को थाने में लिए आमिर की पत्नी पुलिस से पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन पिटाई बंद नहीं की गई, पति के चिल्लाने की आवाज बाहर तक आ रही थी। रात में करीब 11 बजे आमिर को छोड़ा गया। आमिर के कमर के नीचे का हिस्सा पिटाई से नीला हो चुका था। किसी तरह आयशा अपने पति को लेकर घर पहुंची।
विज्ञापन
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने इस प्रकरण में कहीं शिकायत करने पर झूठे केस में फंसवाने की धमकी भी दी। सोमवार को आयशा ने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
एसपी दीपक भूकर का कहना है कि इस मामले की जांच सीओ सीटी को सौंप दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

युवक के शरीर पर पुलिस की पिटाई के बने निशान । संवाद- फोटो : HAPUR