{"_id":"615ddffb8ebc3e93ff1c2521","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22724890","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन
सूर्य विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला लगाते अधिवक्ता।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने की हड़ताल
हापुड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर जोरदार नारेबाजी की।
केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया था। बुधवार को बार एसोसिएशन का पदाधिकारियों और सदस्यों की इस संबंध में बैठक हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित चौधरी और सचिव रविंद्र निमेष ने कहा कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच की मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल की घोषणा की। इसके बाद अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और यहां ताला लगा दिया। इस अवसर पर मो. आसिम, देवेश, अमरेश, भूषण प्रशांत, धर्मपाल सिंह, संजय तेवतिया, अमित चौधरी, सुरेश सहलोत, यशपाल सिंह, यतीश शर्मा, सुरेश चंद वशिष्ठ, इनामुल हक, रविंद्र त्यागी, विशाल अग्रवाल, रामपाल त्यागी, मुकेश, साजिद अली मौजूद रहे।