फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कर्ज में डूबे प्लाईवुड व्यापारी ने खुद को गोली मारकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मृतक व्यापारी के गोदाम पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : HAPUR
कर्ज में डूबे प्लाईवुड व्यापारी ने खुद को गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

हापुड़। नगर के न्यू शिवपुरी निवासी प्लाईवुड व्यापारी ने कर्ज के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी राजीव सिंहल अपने एलएन रोड स्थित गोदाम पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने चार लोगों से व्यापार के सिलसिले में उधार लिया था। जिसे लेकर आरोपी दबाव बना रहे थे। मृतक के पिता ने चारों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी राजीव सिंहल का प्लाईवुड का काम है और देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एलएन रोड पर उसका गोदाम है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे से गोदाम पर गए थे। जबकि वहां काम करने वाले अन्य लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। तभी राजीव के केबिन से गोली की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर राजीव खून से लतपथ पड़े हुए थे। उनके सिर में गोली लगी थी। कर्मचारियों ने उन्हें नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर हापुड़ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। गोदाम की भी जांच की गई। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि पिस्टल किसी है और कैसे गोली चली है। इस बारे में अभी पुलिस खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। गोदाम को भी सील कर दिया गया है।
---
राजीव ने चार लोगों से लिया था मोटा कर्ज
निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मृतक ने शहर के चार लोगों से व्यापार के लिए मोटा कर्ज लिया था। कोरोना काल के चलते व्यापार में इजाफा नहीं हुआ और फर्म घाटे में चली गई। जबकि चारों लोग अपने द्वारा दिए गए कर्ज को लगातार वापस मांग रहे थे और आए दिन धमकी दी जा रही थी। इसी दबाव के चलते राजीव ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मामले में मृतक के पिता पूरन मल ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---
सुबह सात बजे डाला था नगर पालिका की गाड़ी में कूड़ा
आस पड़ोस के लोगों की माने तो व्यापारी सुबह के समय बिल्कुल सामान्य थे और उनके चेहरे पर किसी प्रकार की शिकन नहीं थी। वे रोज की तरह सुबह उठे और कुछ देर टहले। इसके बाद करीब सात बजे नगर पालिका की गाड़ी उनके घर के बाहर पहुंची तो उन्होंने खुद कूड़े की बाल्टी उठाकर उसमें कूड़ा डाला। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी प्रकार का तनाव नहीं था। ऐसे में लोग अचंभित हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि कुछ ही घंटों बाद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

--
पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे राजीव-
राजीव का न्यू शिवपुरी में मकान है। वे यहां अपनी पत्नी शालिनी, 15 वर्षीय पुत्र अर्पित और 14 वर्षीय पुत्री शैली के साथ रहते थे। कर्ज देने वालों के तगादे ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed