{"_id":"60f7218f8ebc3e09f74d96ba","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22262867","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह पर नहीं होगी नमाज, मस्जिदों में केवल पांच लोगों को होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह पर नहीं होगी नमाज, मस्जिदों में केवल पांच लोगों को होगी अनुमति
विज्ञापन
गढ़ नगर में ईद पर्व को लेकर गश्त करते सीओ एवं इंस्पेक्टर।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाह पर नहीं होगी नमाज, मस्जिदों में केवल पांच लोगों को होगी अनुमति
हापुड़। ईद उल अजहा का पर्व बुधवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिदों में नमाज के लिए केवल पांच लोगों को ही अनुमति होगी और धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा होगा। उधर शांति और दूसरी व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए।
ईदगाह पर नमाज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और मस्जिदों में भी नमाज के दौरान केवल पांच लोगों को अनुमति होगी। इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर में चिन्हित 22 मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने और बिजली पानी की व्यवस्थाओं को देखते हुए डीएम ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। चारों ब्लॉकों में 12 अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है संबंधित तहसीलों के एसडीएम अपने अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। जबकि एडीएम जयनाथ यादव जिले के प्रभारी रहेंगे। सभी को नियत स्थान पर अगले दो दिन के लिए तैनात रहने के लिए कहा गया है।
पालिका की व्यवस्थाएं चाक चौबंद
पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी टीमें मुस्लिम क्षेत्रों में ईद के मौके पर विशेष सफाई रखेंगे।
विज्ञापन
वार्डों में कूड़ा उठाने वाली टीमों की भी तैनाती की गई है। सभी क्षेत्रों में पालिका टीमें देर शाम तक तैनात रहेंगी। जिससे कुर्बानी के अवशेषों एकत्रित करने के लिए मुस्तैद रहेंगी। इनकों कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से ढककर ही निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने मंगलवार को ईदगाह सहित मुस्लिम क्षेत्रों में घूम-घूमकर निरीक्षण भी किया।
कोट-
ईद को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। पर्व मनाने के दौरान शासन से जारी आदेशों का पालन जरूरी होगा।- अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।