फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ज्यादा संक्रमित राज्यों से आने वालों की जांच करेंगी 20 टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ज्यादा संक्रमित राज्यों से आने वालों की जांच करेंगी 20 टीमें
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले ही शासन ने संक्रमण रोकने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। तीन प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले 11 राज्यों के लोग बिना निगेटिव रिपोर्ट और टीकाकरण प्रमाण पत्र के बिना जिले में एंट्री नहीं कर सकेंगे। शासनादेश के अनुसार 24 जुलाई से 15 अगस्त तक यदि किसी को हापुड़ आना है तो वह इन प्रमाण पत्रों को अवश्य साथ लाए। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 20 टीमों का गठन किया है। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टोल टैक्स पर सघन जांच करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर करीब है, जिसे लेकर प्रदेश सरकार सतर्कता बरत रही है। इस समय तीन प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिव वाले लगभग 11 राज्य हैं। इन राज्यों में तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं, जिसके चलते इन प्रदेशों को उच्च कोविड धनात्मकता की श्रेणी में शामिल किया गया है। कोरोना का संक्रमण प्रदेश में न फैले इसके लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। इन राज्यों से आने वालों पर नजर रखने के लिए विभाग की 20 टीमें गठित की गई हैं, जो रोडवेज रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से समन्वय बनाकर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी।
विज्ञापन

इन राज्यों से आने वालों पर शर्ते लागू-
जिले में मणिपुर, मिजोरम, केरल, मेघालय, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र्, गोवा, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से आने वाले लोगों को टीकाकरण की दोनों डोज का प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई एक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य
इन राज्यों से यदि कोई व्यक्ति 24 से 31 जुलाई के मध्य हापुड़ आता है तो उसे 20 से 23 जुलाई के मध्य कराई कोविड की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण (वैक्सीन की दोनो डोज) प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाने होंगे। वहीं जो व्यक्ति एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच हापुड़ आते हैं तो उन्हें 28 से 31 जुलाई के बीच कराई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
रोडवेज बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन पर होगी जांच
रोडवेज बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इन राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। यदि किसी व्यक्ति के पास दोनों ही प्रमाण पत्रों में से कोई एक भी न मिला तो उसे जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
निगरानी समितियों को किया सतर्क
शहर, गांवों में तैनात निगरानी समितियों को सतर्क कर दिया गया है। त्योहारों के दौरान घर पहुंचने वाले ऐसे लोगों की जानकारी निगरानी समितियां स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराएंगी। जिसके बाद चिन्हित करके ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
त्यौहारों पर फैल सकता है संक्रमण
ईद, रक्षाबंधन, 15 अगस्त के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां आते-जाते हैं। ऐसे में संक्रमण के तेजी से फैलने की संभावना बनी हुई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। प्रशासन ने भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की अपील की है।

सख्ती से आदेश का सख्ती से होगा पालन
शासन से आदेश मिल गए हैं, इन 11 राज्यों से आने वाले लोगों को टीकाकरण के प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आना होगा। बिना इन प्रमाण पत्रों के बाहर से आने वाले लोगों को जिले में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। जानकारी छिपाने पर कार्रवाई की जाएगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed