फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना काल में चमका कारोबार, दोगुना वसूला जीएसटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना काल में चमका कारोबार, दोगुना वसूला जीएसटी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल में भले ही कुछ समय के लिए बाजार में मंदी का माहौल रहा हो लेकिन बाजार खुलने के बाद व्यापार में तेजी आई जिसका असर जीएसटी की वसूली पर भी पड़ा। जीएसटी विभाग के टैक्स वसूली के आंकड़ों यही बता रहे हैं। वित्तीय वर्ष के शुरूआती तीन महीने में टैक्स वसूली के जो आंकड़े सामने आए हैं वह गत वर्ष से बेहतर हैं। अप्रैल से जून के दौरान तीन माह में वाणिज्य विभाग को करीब 38.48 करोड़ की जीएसटी प्राप्त हुई।
कोरोना की दूसरी लहर ने अप्रैल माह के अंत तक सभी को प्रभावित किया। अप्रैल के आखिर से लेकर मई के बीच तक संक्रमण पीक पर रहा। इसके बाद संक्रमण कम होना शुरू हुआ। इससे व्यापार पर भी काफी असर पड़ा। हालांकि बाजारों का संचालन सशर्त हुआ। वहीं औद्योगिक गतिविधियां भी चलती रहीं। निर्माण कार्यों पर भी रोक नहीं लगी। इससे कारोबार में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन

इस वर्ष अप्रैल से जून तक व्यापारियों ने जीएसटी के रूप में करीब 91.06 करोड़ का भुगतान किया। जबकि गत वर्ष के मुकाबले यह वसूली दोगुना से भी ज्यादा है। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक वसूली से वाणिज्य विभाग के अफसर भी खुश हैं। कोरोना काल में विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति होना बेहतर संकेत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

240 फीसदी हुआ इजाफा
वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों को देखे तों पिछले साल 2020 में अप्रैल से जून तक 38 करोड़ जीएसटी के सापेक्ष वर्ष 2021 में 91 करोड़ की जीएसटी प्राप्त हुई। यह पिछले साल के मुकाबले एक क्वार्टर में करीब 240 फीसदी के इजाफे को इंगित करती है। चारों सेक्टर में सेक्टर एक में गढ़, सेक्टर दो में हापुड़ का प्रमुख बाजार क्षेत्र, सेक्टर तीन में शेष हापुड़ व धौलाना, सेक्टर चार में पिलखुवा-मसूरी क्षेत्र शामिल हैं।
सेक्टर तीन में ज्यादा पंजीकरण
वाणिज्य विभाग में नए व्यापारी भी पंजीकरण करा रहे हैं। पिछले छह माह में करीब 600 नए व्यापारी सभी चारों सेक्टर से जुड़े हैं। वाणिज्य कर अधिकारियों की मानें तो सेक्टर एक व तीन में व्यापारी ज्यादा जुड़े हैं। सेक्टर तीन में 178 व सेक्टर एक में 148 व्यापारियों ने पंजीकरण कराया है।

वाणिज्य कर की स्थिति
04- सेक्टर में हापुड़ जनपद
7416-पंजीकृत व्यापारी चारों सेक्टर में
592-पिछले छह माह में नए पंजीकरण
.....
अप्रैल-जून 2020 में प्राप्त जीएसटी
माह जीएसटी
अप्रैल 03.88
मई 16.75
जून 17.85
योग 38.48
.....
अप्रैल-जून 2021 में प्राप्त जीएसटी
माह जीएसटी
अप्रैल 53.60
मई 13.85
जून 23.61
योग 91.06
नोट: जीएसटी की धनराशि करोड़ में है।
.......
वाणिज्य कर विभाग कोरोना काल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शुरूआती क्वार्टर में ज्यादा जीएसटी मिला है। पिछले साल अप्रैल-जून में 38.48 व इस साल अप्रैल-जून माह के बीच 91.06 करोड़ जीएसटी मिला है। पिछले छह माह में करीब 600 नए पंजीकरण भी हुए हैं। हापुड़ में 7416 पंजीकृत व्यापारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed