{"_id":"60ca44198ebc3e29fe52857c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2205802198","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेड़ा में क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेड़ा में क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपेड़ा में क्रय केंद्र बंद होने पर किसानों का हंगामा
हापुड़। गेहूं खरीद के लिए उपेड़ा गांव में क्रय केंद्र बंद करने पर बुधवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। तिथि बढ़ाने के बाद जिले में केंद्रों की संख्या घटा दी गई। अब केवल 14 केंद्रों पर ही खरीद होगी। अधिकारियों की मानें तो जिन केंद्रों पर बारिश से बचाव के साधन नहीं थे, उन केंद्रों पर गेहूं बिक्री बंद कर दी गई है।
जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी। इसके लिए कुल 31 केंद्र बनाए गए थे। 15 जून तक लगातार इन केंद्रों पर गेहूं की करीब 32 हजार मिट्रिक टन खरीद की गई। शासन से अब गेहूं ख्ररीद की तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है। इस समय बरसात का मौसम चल रहा है, खुले आसमान के नीचे गेहूं न रखना पड़े।
इसके लिए डीएम द्वारा गेहूं खरीद के लिए सिर्फ 14 केंद्रों को ही अधिकृत किया गया है। शेष 17 केंद्रों पर खरीद बंद करा दी गई है। इसमें उपैड़ा केंद्र भी शामिल है, ऐसे में बुधवार को यहां गेहूं लेकर पहुंचे किसानों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें डीएम के आदेश से अवगत कराया। लेकिन वह काफी देर तक गांव के केंद्र पर ही गेहूं खरीद की मांग करते रहे। हालांकि बाद में वह अन्य केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी खरीद-
नवीन मंडी हापुड़ प्रथम, नवीन मंडी हापुड़ द्वितीय, धौलाना पीडीएस गोदाम, उप मंडी परिसर गढ़, किसान सेवा सहकारी समिति पूर्वी असौड़ा, अल्लीपुर, मोरपुर भटियाना, अनवरपुर, बक्सर, गोहरा, साधन सहकारी समिति हरौड़ा, किसान सेवा सहकारी समिति भदस्याना, नवीन उपमंडी स्थल गढ़मुक्तेश्वर।
जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव का कहना है कि गेहूं खरीद के अब 14 केंद्र बना दिए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर अपने गेहूं की बिक्री 22 जून तक कर सकते हैं।