{"_id":"60ae9dbd8ebc3e2beb7fa9b0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2193389149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी वह उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता था। परिजनों को बताने पर किशोरी अपनी चाची के साथ थाने पहुंची और आपबाती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग अपने पिता, बड़े भाई व छोटी बहन के साथ रहती है। एक एक वर्ष पहले नाबालिग की मां की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्चे और पिता ही घर पर रहते हैं। बुधवार शाम पीड़िता अपनी चाची के साथ थाने पहुंची और जो बयां किया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता अक्सर शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर पिता पीड़िता को बेरहमी से पीटता है। उसके डर से उसने किसी के समक्ष मुंह नहीं खोला। 15 दिन पहले भी पिता ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। उत्पीड़न से परेशान किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी चाची को दी तो दोनों थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल वह फरार है। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि पिता शराब पीने का आदी है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि उसका अपने भाई की पत्नी से भी विवाद रहता था। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
नितिन दीक्षित