{"_id":"602eb4f58ebc3ee8f7660e2d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2139954119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोरपुर निवासी एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोरपुर निवासी संदीप तेवतिया (32) पुत्र धर्मवीर हापुड़ के एक बैंक में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। मंगलवार को वह बाइक पर सवार होकर हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह पड़ाव के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है। मामले की जांच की जा रही है।