फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब हापुड़ के लेखपाल बनेंगे फ्लड वॉरियर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को फ्लड वॉरियर के रूप में तैयार कराया जाएगा। प्रथम प्रत्योत्तरदाता (फर्स्ट रिस्पांडर) के रूप में बारीकी भी सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षित लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लड वॉरियर की भूमिका भी निभा सकेंगे। आपदा के समय जान-माल के होने वाले नुकसान को भी कम कर सकेंगे।
विज्ञापन

हर साल मानसून सत्र के समय खादर क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। प्राकृतिक आपदा में काफी नुकसान भी होता है। जबकि विगत दशक में सरकार आपदा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। तहसील व गांव स्तर पर भी आपदा प्रबंधन की टीमें तैयार की जा रही हैं। जनपद में आपदा के समय टीम वर्क के साथ काम किया जा सके।
विज्ञापन


चूंकि शहरी क्षेत्र की किसी भी घटना की सूचना तत्काल मिल जाती है, लेकिन शहरों से गांवों की दूरी अधिक होने, रिमोट एरिया जैसे हालात होने, पिछड़ापन, तकनीक की सीमित पहुंच आदि कारणों से सूचना देरी से मिलती है। गांवों तक राहत व बचाव आदि पहुंचाने में समय भी लगता है। हालांकि राजस्वकर्मी गांवों में ही रहते हैं। उनको गांवों की वास्तविक स्थिति की सटीक जानकारी होती है। इसलिए लेखपालों को प्रथम प्रत्योत्तरदाता के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधक की बारीकियां सिखाई जाएंगी
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान गाजियाबाद की टीमें प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की बारीकियां लेखपालों को सिखाएंगे। आपदा से निपटने के लिए क्या-क्या सावधानी बरती जानी चाहिए, आपदा के समय लोगों की जान कैसे बचाई जा सके आदि बिंदुओं को भी सिखाया जाएगा। लोगों तक तत्काल कैसे मदद पहुंचाई जा सकती है। वहीं लेखपालों का आपदा प्रबंधन क्षमता संवर्द्घन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 20 फरवरी तक प्रदान किया जाएगा। जनपद हापुड़ के लेखपालों का प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान गाजियाबाद में होगा।

प्रशासन करेगा लेखपालों को चिह्नित
हापुड़ प्रशासन द्वारा लेखपालों को चिह्नित किया जाएगा। लेखपालों की सूची तैयार कर ग्राम्य विकास संस्थान को भेजनी होगी। इसमें ऐसे लेखपालों को लिया जाएगा। जिन्होंने पूर्व के वर्षों (2019-20) में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। जबकि 2019 में जिला मुख्यालय पर 60 लेखपालों को प्रशिक्षित किया गया था। गाजियाबाद पर होने वाले प्रशिक्षण को एडवांस लेवल का माना जा सकता है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव ने बताया कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए लेखपालों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 18 से 20 फरवरी तक गाजियाबाद में प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed