फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में पांच को होगा कोरोना के टीकाकरण का रिहर्सल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में पांच को होगा कोरोना के टीकाकरण का रिहर्सल
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के खात्मे को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। पांच जनवरी को जिले में टीकाकरण का रिहर्सल होगा। इसके लिए 6 स्थान चयनित किए गए हैं। जहां प्रशिक्षण लेकर आए स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी साझा करेेंगे। इसके बाद पहले चरण में शामिल 7152 स्वास्थ्यकर्मियों का महज तीन दिन के अंदर टीकाकरण होगा, रोजाना जिले में 25 सत्र लगाए जाएंगे। सीडीओ ने इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशानिर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी का अंतिम दौर अब शुरू हो चुका है। नए साल पर देश में कोरोना का पहला टीका आ गया है। ऐेसे में बीते नौ महीने से इस महामारी का दंश झेल रहे हापुड़ जिले की 13 लाख आबादी में खुशी की लहर है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर टीकाकरण के कार्यक्रम को आयोजित कराएगा। इसके लिए तैयारियां चर्म पर हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीमों को प्रशिक्षण मिल चुका है। जिले में पांच जनवरी को हापुड़ पीपीसी समेत 6 स्थानों पर कोरोना के टीकाकरण का रिहर्सल होगा। इसमें प्रशिक्षित कर्मचारी वैक्सीनेशन को लेकर अपना हुनर दिखाएंगे। इस परीक्षा में उन्हें पास होना होगा। डीएम खुद भी इसकी मॉनीटरिंग करेंगी। शनिवार को सीडीओ उदय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके मॉकड्रिल कार्यक्रम की रूपरेखा का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण का रिहर्सल
- हापुड़ जिले में हापुड़ कोठीगेट स्थित पीपीसी-1, पीपीसी-2, गढ़ और सिंभावली सीएचसी, पिलखुवा पीपीसी, जीएस मेडिकल कॉलेज समेत 6 स्थानों पर टीकाकरण का रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7152 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में लगेंगे टीके
- जिले में कोरोना वैक्सीन आने के बाद पहले चरण में 7152 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इनका ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। तीन दिन के अंदर इन कर्मियों को वैक्सीन लगा दी जाएगी।
प्रतिदिन लगेंगे 25 सत्र, 125 कर्मचारी करेंगे काम
- कोरोना के टीकाकरण को लेकर जिले में प्रतिदिन 25 सत्र आयोजित होंगे। एक सत्र पर 5 कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिनमें एक पुलिस कांस्टेबल, एक होमगार्ड, तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहेंगे। कुल 125 कर्मचारी इन सत्रों पर टीकाकरण करेंगे। एक सत्र पर 100 लोगों का टीकाकरण होगा, प्रतिदिन 2500 लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।
28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज
- पहले चरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के प्रथम टीकाकरण के बाद उन्हें दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। टीका लगने पर आधे घंटे तक उन्हें ऑगजर्वेशन में रखा जाएगा।
दूसरे फेज में चयन की तैयारियां शुरू
- दूसरे फेज में पुलिस कर्मी, सैनिटाइजेशन करने वाले कर्मचारी, राजस्व कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। विभाग अपने यहां काम करने वाले कर्मियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगे। जिसके बाद पोर्टल पर उनका ब्यौरा अपलोड किया जाएगा।
सोमवार, शुक्रवार को लगेंगे टीके
- कोरोना का टीका सोमवार व शुक्रवार को लगेगा। जिस लाभार्थी को टीका लग जाएगा। इसकी जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी। ताकि टीकाकरण में कोई कमी न रह सके।
वैक्सीनेशन के मिले संसाधन
- कोरोना के टीके लगाने के लिए जिले में शासन से 2.60 लाख सीरिंज, 200 वैक्सीन कैरियर, 2 फ्रीजर मशीनें मिल गई हैं, जल्द ही वैक्सीन आने का दावा किया जा रहा है।

कोट
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पांच जनवरी को जिले में कोरोना टीकाकरण का रिहर्सल होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की पूरी जानकारी सीडीओ कार्यालय में बैठक के दौरान दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed