फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना खरीद केंद्र पर डीसीओ ने मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ना खरीद केंद्र पर डीसीओ ने मारा छापा
विज्ञापन

हापुड़। जिला गन्ना अधिकारी ने टीम के साथ शुक्रवार की रात बृजनाथपुर शुगर मिल के गेट पर स्थित गन्ना खरीद केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान तौल की स्थिति का जायजा लिया, साथ ही घटतौली जैसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई चेतावनी दी। मौके पर किसानों से फीडबैक भी लिया गया।
जिले में गन्ने की पेराई चल रही है। डीसीओ निधि गुप्ता अपनी टीम के साथ रात में बृजनाथपुर शुगर मिल पहुंची। उन्होंने मिल के गेट पर गन्ना खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही तौल की स्थिति को परखा। मौके पर घटतौली जैसी समस्या नहीं मिली। उन्होंने मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांटों पर घटतौली किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे किसानों से डीसीओ ने फीडबैक लिया। किसानों के रात में रुकने के लिए वेटिंग रूम, पानी, प्रकाश की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी केंद्र पर घटतौली नहीं होगी, इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed