{"_id":"5fdba0168ebc3e3c4e0f97b9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2104089124","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के सात शिक्षकों समेत 12 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के सात शिक्षकों समेत 12 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को एक स्कूल के सात शिक्षकों समेत 12 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं। वहीं, 21 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों में पंजाबी कॉलोनी का एक, फ्लोरो स्टेट कॉलोनी के दो, हाफिजपुर के एक, त्रिवेणी गंज के एक, एक पब्लिक स्कूल के सात मरीज शामिल हैं। मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 21 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक 4192 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 203 मरीजों का अभी उपचार कराया जा रहा है। जबकि 62 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।