फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना के रिकॉर्ड 63 नए मामले, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से एक और मौत, 63 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 63 नए मामले सामने आए, इसमें हापुड़ कचहरी, एडीएम कार्यालय, पुलिस लाइन के कर्मी भी शामिल हैं। जबकि एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2600 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ निवासी 80 वर्षीय महिला, जो प्राइवेट लैब की जांच में 16 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 सितंबर को उनका देहांत हो गया। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जबकि 63 नए मामले सामने आए, इनमें कलक्टर गंज का एक, मंडी पिलखुवा का एक, देवलोक हापुड़ का एक, मानचौक का एक, डीएम पब्लिक स्कूल का एक, दरगाह शरीफ गढ़ के दो, समाना धौलाना का एक, उबारपुर का एक, निधावली हापुड़ ेके दो, आर्यनगर के 9, पन्नापुरी का एक, एलआईसी हापुड़ के पांच, गंगानगर का एक, न्यू प्रेमपुरा का एक, चितौली का एक, इंद्रानगर का एक, ब्रमनान हापुड़ का एक, दादरी का एक, एडीएम कार्यालय के दो, जवाहरगंज हापुड़ का एक, रेलवे रोड पिलखुवा का एक, हस्सूपुर का एक, हरोडा का एक, त्रिलोकीपुरम के दो, तगासराय के दो, लज्जापुरी का एक, मुरादपुर का एक, दिनेशनगर पिलखुवा का एक, कृष्णानगर हापुड़ का एक, ढहाना का एक, कटीरा के नौ, पुलिस लाइन का एक, मोहल्ला पुरा पिलखुवा का एक, दयानतपुर का एक, ततारपुर का एक, छिपीवाड़ा पिलखुवा का एक, रजनी विहार का एक, पक्काबाग हापुड़ का एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2600 पहुंच गई है। जबकि 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 2144 है, 416 मरीजों का उपचार जारी है, 40 मरीजों की मौत हो चुकी है।

डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 1,29,960 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed