{"_id":"5ecaadde8ebc3ee0a3019fdd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd199259180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन

हापुड़। लॉकडाउन में रविवार को परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने लक्ष्य ग्रुप प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। ऑनलाइन छात्रों द्वारा हल किए प्रश्नों का मूल्यांकन किया गया। मेधावियों का उत्साहवर्धन भी किया।
शिक्षिका अरूणा राजपूत ने बताया कि लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। रविवार को ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 63 छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने ऑनलाइन पूछे गए सवालों को अपनी उत्तर पुस्तिका पर कुशलता से उत्तर दिया। ऑनलाइन ही उनके उत्तरों का मूल्यांकन किया गया। मेधावी छात्रों का शिक्षकों ने उत्साहवर्धन भी किया। बता दें कि यह पहल छात्रों को काफी पसंद आ रही है और उनका बौद्धिक स्तर भी बढ़ रहा है।