{"_id":"5e419bab8ebc3ee61a2aec63","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd193891925","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता मारपीट प्रकरण: अधिवक्ताओं ने रखी हड़ताल, एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता मारपीट प्रकरण: अधिवक्ताओं ने रखी हड़ताल, एसपी से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल पर अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में हड़ताल
हापुड़। छिजारसी टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम को अधिवक्ता इमरान खान मेवाती से टोलकर्मियों द्वारा मारपीट करने को लेकर नाराज अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। प्रकरण को लेकर अधिवक्ता एसपी से भी मिले। एसपी ने मामले में अधिवक्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को कचहरी में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता से टोल कर्मियों द्वारा मारपीट करने को लेकर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने मामले को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने पर सहमति जताई। इसके बाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह व सचिव संदीप कुमार त्यागी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित अधिवक्ता इमरान खान मेवाती ने एसपी संजीव सुमन के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि आए दिन टोलकर्मी किसी न किसी व्यक्ति से उलझते रहते हैं। विरोध करने पर टकराव जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। शुक्रवार को उनके साथ भी टोल कर्मियों ने अभद्रता की। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनके व परिजनों के साथ मारपीट की। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
इस दौरान संजय कंसल, मोहसिन खान, उम्मेद अली खान, जुबेद, देवेंद्र सागर, भोपाल सिंह, पंकज प्रजापति, अनिल, जावेद खान, दीपक, यामीन खान, सचिन, विकास त्यागी, विवेक गर्ग, रविंद्र, मसरूफ, संजीव, दिलशाद, अल्ताफ, मंसूर आदि रहे।
विज्ञापन
टोलकर्मियों संग बैठक करेंगे एसपी
- एसपी संजीव सुमन ने अधिवक्ताओं को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि दोषी लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही टोलकर्मियों संग बैठक की जाएगी। टोलकर्मियों से लोगों के साथ उचित व्यवहार करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे छिजारसी टोल पर होने विवाद जैसी घटनाओं को रोका जा सके। अगर फिर भी टोलकर्मियों द्वारा लोगों से उलझने की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हड़ताल से लोगों को हुई परेशानी
- पिछले सप्ताह बाइक चोरी होने और नगर कोतवाली में पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने को लेकर हड़ताल रही थी। इसकी वजह से कचहरी पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को एसपी द्वारा कार्रवाई करने पर हड़ताल के बादल छंट गए थे, लेकिन सोमवार को फिर से हड़ताल होने से कचहरी पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।