फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका बोर्ड बैठक में 20 करोड़ के प्रस्ताव पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिका बोर्ड बैठक में 20 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका सभागार में सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, जलकल, स्टोर, निर्माण विभाग से संबंधित 161 प्रस्तावों को रखा गया। करीब सभी प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति दी। इस दौरान कुछ प्रस्तावों को लेकर सभासदों ने हंगामा भी किया। इस दौरान एक सभासद विशाल गोयल ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया और बाहर चले गए। बोर्ड बैठक में लगभग 20 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए हैं।
नगर पालिका ने इस बार शहर के विकास के लिए 20 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए थे। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव रखे गए। जिन पर सभासदों ने स्वीकृति दे दी। इन प्रस्तावों में अहम रूप से स्वर्ग आश्रम रोड का चौड़ीकरण व डिवाइडर का निर्माण, असौड़ा स्टेशन मार्ग का निर्माण, नगर पालिका सभागार का नवीनीकरण, पालिका परिसर के पीछे जमीन पर अस्पताल, कॉम्पलेक्स व दो स्क्रीन सिनेमा हॉल के अलावा कार पार्किंग, तहसील चौपला पर फुट ओवर ब्रिज, एंबुलेंस सेवा, मेरठ रोड से बुलंदशहर रोड तक नो वेंडिंग जोन के प्रस्ताव पास किए गए। वहीं बैठक में कुछ सभासदों ने निर्माण कार्यों में लापरवाही होने पर नाराजगी जताई तो कुछ ने हंगामा भी किया। मोहल्ला मजीदपुरा से सभासद मोहम्मद सलाउद्दीन ने मजीपुरा में नाले का निर्माण नहीं होने पर विरोध जताया। सभासद नरेश भाटी ने बाबा साहब की प्रतिमा को फ्री गंज रोड तिराहे पर लगाने की मांग की। सभासद अब्दुल मलिक, सभासद बाबू सलमान, सभासद अंजली गर्ग, सभासद सुनील कुमार, बाबूद्दीन, नूर इलाही ने सड़क, नाला, डस्टबिन, बिजली के खंभे लगवाने, कर जमा कराने में छह माह की छूट देने व सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका ईओ जेके आनंद, एई प्रवीन कांबोज, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, जेई प्रमोद कुमार, आस कुमार आदि पालिका अफसर मौजूद रहे। नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ला सारस्वत ने बताया कि पालिका बोर्ड में करीब 20 करोड़ धनराशि के 161 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कुछ प्रस्तावों को छोड़कर गढ़ रोड पर कॉम्पलेक्स बनाने संबंधी प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताई। अब शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बोर्ड बैठक का बहिष्कार करता हूं: विशाल गोयल
मोहल्ला श्रीनगर (वार्ड 34) के सभासद विशाल गोयल ने पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के लिए बोर्ड बैठक में काम नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड बैठक में बैठने का क्या औचित्य है? उन्होंने हाथ जोड़े और बोर्ड बैठक की कार्रवाई छोड़कर सभागार से बाहर चले गए। इस पर पालिाकाध्यक्ष ने सभासद पर टिप्पणी की और सभी सभासद हंसने लगे। वहीं मोहल्ला कोटला मेवातियान (वार्ड 22) के सभासद पति व फूलगढ़ी (वार्ड 17) के सभासद पति ने पालिका अफसरों पर निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
जर्जर अस्पताल की जगह केवल अस्पताल ही बने
मोहल्ला रामगढ़ी से सभासद महेश चंद सैनी ने बैठक में अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गढ़ रोड स्थित पालिका वर्कशॉप में जर्जर महिला अस्पताल के स्थान पर 23 मार्च 2019, 22 सितंबर 2019 में हुई बोर्ड बैठक में डा. भीमराव आंबेडकर के नाम पर अस्पताल बनाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जा चुका है। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति दी थी। उन्होंने बोर्ड बैठक में अस्पताल बनाने का प्रस्ताव फिर पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की जमीन पर केवल अस्पताल ही बने। पालिका द्वारा उक्त भूमि पर कॉम्पलेक्स व अन्य निर्माण कराना चाहती है। इस दौरान सभासदों ने भी सहमति दी। हालांकि पालिकाध्यक्ष ने अस्पताल बनाने के साथ-साथ पालिका की आय बढ़ाने की बात कहीं। कॉम्पेलेक्स के प्रस्ताव पर उन्होंने बताया कि सभासदों ने इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है।
हर दो माह में होनी चाहिए बोर्ड बैठक
पालिका सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में काफी विलंब होता है। प्रत्येक दो माह में बोर्ड बैठक होनी चाहिए। सभी सभासदों ने एक सुर में इस पर सहमति जताई। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों की बात सहमति जताई।
एक ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
गांधी विहार से सभासद निशा त्यागी ने वार्ड में ठेकेदार द्वारा बेहतर तरीके से काम नहीं करने की पालिकाध्यक्ष से शिकायत की। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष ने आरिफ मलिक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। विकास कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आगे भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जेई के व्यवहार पर भड़के सभासद
लोक निर्माण विभाग के जेई पर सभासदों ने हमला बोला। उन्होंने विभागीय अफसरों पर सम्मान नहीं करने, बरगलाने का आरोप लगाया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने अफसरों को चेतावनी देते हुए सभी सभासदों का सम्मान करने की अपील की। तल्ख लहजे में आगे से शिकायत मिलने पर दंडित करने की चेतावनी भी दी।

होर्डिंग के बॉयलोज पर अगली बैठक में होगी चर्चा
शहर में प्रचार प्रसार करने प्रस्ताव संख्या 156 पर सभासद योगेंद्र पंडित ने एतराज जताया। उन्होंने विज्ञापन संबंधी उपनियम में बदलाव की कॉपी मांगी। लेकिन विज्ञापन विभाग के अधिकारी उपनियम के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे सके। इस पर पालिकाध्यक्ष ने आगामी बोर्ड बैठक से पूर्व सभी सभासदों को उपनियम की कॉपी उपलब्ध कराने और आगामी बैठक में उपनियम संशोधन पर चर्चा की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed