फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस लाइन में सांसद ने ली परेड की सलामी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में हुई परेड के अलावा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस लाइन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं कलक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगा फहराया।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश एकता और अखंडता की मिशाल है। देश में इतने मजहब और जाति होने के बावजूद यहां सब एक सूत्र में बंधे हैं, यह बड़ी है। हमें इस एकता और अखंडता को बनाए रखना होगा। उन्होंने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह करीब नौ बजे परेड का आगमन हुआ। परेड के प्रथम कमांडर सीओ (सिटी) राजेश कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण किया। द्वितीय परेड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह थे। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर जवानों ने मंचासीन मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक गढ़मुक्तेश्वर कमल मलिक, डीएम अदिति सिंह, सीडीओ उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed