{"_id":"5dea99738ebc3e1ba4526d89","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd18971232","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को जूते, मौजे न बांटने पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को जूते, मौजे न बांटने पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते-मौजे न बांटने पर जिला समन्वयक पर गिरी गाज
हापुड़। महिला अधिकारियों द्वारा बीते दिनों कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में किए निरीक्षण की रिपोर्ट में छात्राओं को जूते, मौजे वितरित न किए जाने पर डीएम ने बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक (सर्व शिक्षा अभियान) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
उल्लेखनीय है कि डीएम के आदेश पर जिला सूचना अधिकारी, डीआईओएस समेत महिला अधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई अनियमितताएं मिली थीं। अठसैनी और डायट परिसर स्थित आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को जूते, मौजे नहीं दिए गए थे।
इसके अलावा विद्यालयों के परिसर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। बालिकाओं के लिए मच्छरदानी, आरओ हेल्थकार्ड की भी अनुपलब्धता पाई गई। अधिकारियों द्वारा डीएम को यह निरीक्षण रिपोर्ट सौंपी गई। इस रिपोर्ट के आधार पर बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक की घोर लापरवाही सामने आई। मामले की गंभीरता पर डीएम ने जिला समन्वयक दीपा तोमर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।