फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना भुगतान न करने वाली शुगर मिलों से किनारा कर रहे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भुगतान करने वाली चीनी मिलों का जिले में खुले केंद्र - भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान न करने वाली शुगर मिलों से किसान किनारा करने में ही भलाई समझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीसीओ को ज्ञापन सौंपकर, ऐसे मिलों के केंद्र जिले में लगवाने की मांग उठाई जो समय से ही भुगतान कर देते हैं। इसके अलावा समय से बेसिक कोटा पूरा कराने की भी मांग उठाई।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण की लखनऊ में हुई बैठक में गन्ना आयुक्त ने आदेश दिए थे कि जो शुगर मिल शासनादेशानुसार गन्ना भुगतान नहीं कर रही हैं। उनका क्षेत्रफल काटकर भुगतान करने वाली मिलों को दे दिया जाए।
विज्ञापन

जिले में भी गन्ना भुगतान की समस्या से किसान परेशान हैं। लेकिन जिले में दो चीनी मिलें हैं जिनपर किसानों का गन्ना डाला जाता है। ये चीनी मिलें किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। चार नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने का दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक दोनों मिलों ने किसानों का भुगतान नहीं किया है। गन्ना आयुक्त द्वारा जो आदेश दिए गए थे, उनपर जिले में भी अमल किया जाना चाहिए। गन्ना विभाग के अधिकारी सख्ती करते हुए जल्द ही गांवों में ऐसे शुगर मिलों के केंद्र लगवाएं जो समय से भुगतान कर दें। इसके अलावा सट्टा निति के नियमानुसार पर्ची (60-40) के हिसाब से समय पर वितरित की जाएं और किसानों का बेसिक कोटा भी पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश त्यागी, डा.ओंमकार सिंह, आशुतोष, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed