फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister in Balaghat CM Yadav visits Baiga families following the deaths of 24 children news in hindi

बालाघाट में मुख्यमंत्री: 24 बच्चों की मौत के बाद बैगा परिवारों के बीच पहुंचे सीएम यादव, परिवारों का जाना हाल

Sat, 29 Aug 2026 04:19 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 04:19 PM IST
सार

बालाघाट के कोरका-बोंदारी गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैगा समुदाय और बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। 24 बच्चों की मौत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chief Minister in Balaghat CM Yadav visits Baiga families following the deaths of 24 children news in hindi
सुदूर बैगा गांव पहुंचे मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के सुदूर ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे। यहां उन्होंने अत्यंत पिछड़े बैगा जनजातीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया और क्षेत्र में फैली बीमारी से प्रभावित परिवारों की स्थिति जानी।

विज्ञापन


बालाघाट के आदिवासी बहुल क्षेत्र में दूषित पानी और अन्य बीमारियों के कारण करीब 24 बच्चों की मौत के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर रही। विपक्ष ने बच्चों की मौत को लेकर सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की, वहीं संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान बालाघाट के टीकाकरण अधिकारी डॉ. परेश उपलप और मलेरिया अधिकारी मनीष जुनेजा को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के दूसरे दिन पहुंचे मुख्यमंत्री
क्षेत्र में बच्चों की मौत के बाद सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कोरका-बोंदारी पहुंचे। उन्होंने किसी औपचारिक मंच के बजाय ग्रामीणों के बीच सादगी से बैठकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों की स्थिति का जायजा लेना था। डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों से बच्चों के स्वास्थ्य और क्षेत्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



पढ़ें:  मंदाकिनी 30 फीट उफनी, रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बहा; सतना में रेलवे ट्रैक डूबे

इस दौरान प्रदेश के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और क्षेत्रीय सांसद भारती पारधी भी मौजूद रहीं। इनके अलावा विधायक संजय उइके, गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे और मधु भगत सहित मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम तथा पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मौसम बिसेन भी उपस्थित रहीं। पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे और गौरीशंकर बिसेन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed