फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर उतार चढ़ाव न मिलने के विरोध में भाकियू, ग्रामीणों का जेल भरो आदोलन कल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू, ग्रामीणों का जेल भरो आंदोलन कल
विज्ञापन

हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 से दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर 25 दिन से धरना दे रहे भाकियू और ग्रामीणों के बीच रविवार को एसडीएम और सीओ पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। किसानों ने सोमवार को धरना स्थल पर महापंचायत बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उधर किसानों ने 17 सितंबर को जेल भरो आंदोलन और मांग पूरी न होने पर 20 सितंबर से छिजारसी टोल को फ्री कराने की घोषणा की है। इस बीच रविवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और लोगों की समस्या को सुना।
उल्लेखनीय है कि दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग से रोजाना हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। यहां के ग्रामीण बीते 25 दिन से निर्माणाधीन हाईवे से लिंक व सर्विस रोड दिलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में भाकियू व ग्रामीणों ने 17 सितंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। इसी सूचना पर रविवार को एसडीएम सत्यप्रकाश व सीओ राजेश कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द राहत का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीणों ने लिखित में आदेश जारी करने की बात कही। जिस पर बात नहीं बन सकी और वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

इस बीच आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को धरना स्थल पर महापंचायत होगी। जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचेंगे, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रागिनी का कार्यक्रम भी होगा। महापंचायत को सफल बनाने के लिए गठित की गई कमेटियों ने ग्रामीणों से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 17 सितंबर को एसडीएम सदर के कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद 50 कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे। यदि गिरफ्तारी नहीं ली गई तो 20 सितंबर से छिजारसी टोल को फ्री कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

25वें दिन के धरने की अध्यक्षता सोनी पहलवान व संचालन धनौरा ग्राम प्रधान पति योगेश्वर त्यागी ने की। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, श्रीभगवान सिंह, सुरेश चंद सिंह, बबली सिंह, धर्मवीर सिंह, मूलचंद सिंह, मोहित कुमार, सुशील, सचिन, इफ्तेखार खां, पूरण सिंह, कर्नल ब्रजभूषण सिंशह, कुंवर नरेंद्र सिंह, पप्पू प्रधान, बिन्नू, विपिन प्रधान, कृष्णवीर सिंह, टीटू, महेश जाटव, ब्रह्म सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed