फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिविर में 280 लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच, तीन में मिले कैंसर के लक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
स्वास्थ्य जांच शिविर में तीन लोगों में मिले कैंसर के लक्षण
विज्ञापन

हापुड़। भारत विकास परिषद संस्कार एवं अर्पण के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में निशुल्क कैंसर जागरूकता जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की जांच कर, उन्हें दवाएं वितरित की गई। तीन लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए।
संस्कार की अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता तिवारी, महिला संयोजिका वंदना गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललित गोयल ने बताया कि कैंप में आए 280 मरीजों के स्वास्थ्य की चिकित्सकों ने जांच की। इसमें बहुत से मरीज शुगर, थायराइड बीमारी से पीड़ित मिले। तीन मरीजों में कैंसर के लक्षण मिले, जिन्हें उपचार संबंधी जानकारी दी गई। अर्पण शाखा की अध्यक्ष शिल्पी गर्ग, महिला संयोजिका ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपशिखा व सचिव पारूल गर्ग ने बताया कि शिविर में रसौली, गांठ, ट्यूमर व अन्य संबंधित लक्षणों वाले मरीजों की जांच की गई। उन्हें बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर आरके पोद्दार ने कहा कि आज खानपान में एवं जीवन शैली में आए बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हमें संयमित दिनचर्या बनानी चाहिए। डॉ.मधुबाला व डॉक्टर सुभाष अग्रवाल ने कहा कि हमें इलाज से ज्यादा बचाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें अनुशासित रहना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थाओं के मार्गदर्शक बृजेंद्र गर्ग लोहे वाले, संयोजक डॉ अनिल वाजपेई व डॉ आराधना वाजपेई ने बताया कि इस शिविर में डॉ.आरके पोद्दार, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर ऋषि, डॉ राजीव, डा. मोहित, डा. अंकित, डा. मधुबाला, डा. पूनम, डा. शालिनी, डा. शशि, डा. अंशिका, डा. प्रेमलता, डा. मधु, डा. ज्ञानेंद्र ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

स्कूल की प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने कहा कि संस्था इस तरह के शिविर लगाकर समाज सेवा का कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य पारुल शर्मा व निदेशक सुनील अहलूवालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर नितिन गुप्ता, ललित, शालू गोयल, अर्चना कंसल, वंदना गुप्ता, आशा गर्ग, राजीव अग्रवाल, सीमा, सुनील गोयल, रुचि गोयल, सुनील गुप्ता, विनीत, पूजा, रेखा, बीना, अनुराग गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed