{"_id":"62bb3187e2dc5c7c231431ea","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2407359101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान दो साथी डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान दो साथी डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान के दौरान दो साथी डूबे, एक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में दो साथी स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरे युवक की गंगा में डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाजियाबाद निवासी गुफराम अपने साथी मोनू के साथ मंगलवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। गंगा स्नान करते हुए वह बैरिकेडिंग पार करते हुए बीच धारा में पहुंच गए और बहने लगे। युवकों को डूबते देख लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोटर बोट पर सवार होकर गोताखोर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को तो बचा लिया, जबकि गुफराम (22) की गहरे पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि गहरे जल में जाने के कारण गुफराम की मौत हो गई है, एक को सकुशल बचा लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गंगा में बढ़ रही डूबने की घटनाएं
गंगानगरी ब्रजघाट में पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं की डूबने की सूचना मिल रही है। जहां डूबने वालों को पुलिस की बजाए गोताखोर बचा रहे हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को गोताखोर गंगा से सकुशल बचाकर ले आए हैं। गोताखोर डीपी निषाद, रोहन केवट, दीपचंद केवट, रोहताश केवट, जीत केवट, धर्मपाल केवट, रोहित, राजमल केवट ये साहसी काम कर रहे हैं।