फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रक में भरकर लाए जा रहे 21 गोवंश मुक्त कराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रक में भरकर लाए जा रहे 21 गोवंश मुक्त कराए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गोरक्षा समिति और गोरक्षा दल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर चेक पोस्ट के पास गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा जिसमें 21 गोवंश भरे हुए थे। पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक व क्लीनर फरार होने में कामयाब हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। गोरक्षा समिति ने गढ़ कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गोतस्करी व गोवध पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक व क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब से अवैध रूप से ट्रक में भरकर लाए जा रहे 21 गोवंशों की सूचना बुधवार को गोरक्षा दल व गोरक्षा समिति ने दी। सूचना के बाद एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया, पुलिस टीम ने हापुड़ की तरफ से आ रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा। पीछा कर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। जिसके बाद तलाशी ली गई, तो बंद ट्रक में 21 गोवंश भरे मिले। जिन्हें ब्रजघाट की गणपति गंगा गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन

गोरक्षा दल ने गाजियाबाद से किया पीछा
गोरक्षा दल से जुड़े गाजियाबाद निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सुबह करीब साढ़े चार बजे गाजियाबाद क्षेत्र में बाईपास पर गोतस्करी की रोकथाम को लेकर चेकिंग कर रहे थे। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से गोबर और पेशाब टपकता देखकर ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। जिसके बाद उन्होंने अपने साथी सुमित शर्मा, हिमांशु ठाकुर और पवन ठाकुर को साथ लेकर कार से ट्रक का पीछा करना शुरू किया। इसके साथ ही हापुड़ गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष राहुल यादव को भी सूचना दी। जिन्होंने एएसपी हापुड़ को इस संबंध में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस
गोवंश तस्करी की सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा ने जनपद हापुड़ में हाईवे पर स्थित सभी थानों को चेकिंग कर ट्रक को रोकने का निर्देश दिया। जिसके बाद गढ़ कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। तब कहीं जाकर ट्रक टोल प्लाजा पर पकड़ में आ सका।
गोरक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन
गोरक्षा समिति जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने क्षेत्र में गोतस्करी और गोवध की घटनाओं पर अंकुश लगाने और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में अंकुर शर्मा, सुमित शर्मा, हिमांशु, मनोज चौहान, नीरज शर्मा, लीमेश समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संबंधित धाराओं में चालक व क्लीनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आखिर गढ़ तक कैसे पहुंच जाते हैं गोवंश
पंजाब समेत राज्यों से दिल्ली होते हुए गोवंश तस्करी कर गंगा पार के जनपद अमरोहा व संभल में कटान के लिए ले जाए जाते हैं। रास्ते में राज्यों की सीमाओं पर चेकिंग के साथ ही कई स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कई राज्यों और जनपदों की सीमा से गुजर कर गोवंश तस्कर गढ़ क्षेत्र में पहुंचने में कैसे कामयाब हो गए। इससे रास्ते में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग और गश्त की पोल खुलकर सामने आ रही है। वहीं इस तरह के मामलों में पुलिस की सांठगांठ होने की भी संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed