{"_id":"60ca42158ebc3e342479c111","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2205795179","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन से खेतों में तेंदुए, वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन से खेतों में तेंदुए, वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 दिन से खेतों में तेंदुए, वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगाया
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में पिछले तीन दिनों से तीन तेंदुओं का आतंक छाया हुआ है। पावटी, झड़ीना के बाद अब नयागांव के जंगलों में भी तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। वहीं वन विभाग की टीम तीन दिन बीतने के बाद भी पिंजरा नहीं लगा पाई है, ग्रामीणों ने विभाग की टीम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पावटी के एक युवक ने रविवार की रात घर लौटने के दौरान कार के अंदर से रास्ते में एक तेंदुए को शिकार करते हुए देखा, जिसने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। वहीं सोमवार को गांव झड़ीना के जंगल में और मंगलवार की रात झड़ीना निवासी दीपेंद्र मणि के आम के बाग के साथ ही नयागांव के जंगल में विचरण करते तेंदुए ग्रामीणों को दिखाई दिए। तीन दिन बीतने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी कोई सुराग नहीं लगा पाए हैं। --
कांबिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रहा वन विभाग
ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम एक भी स्थान पर पिंजरा नहीं लगा सकी है। वहीं केवल कांबिंग के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। अभी तक पिंजरा लगना तो दूर कोई सुराग तक नहीं मिल सका है। जिससे ग्रामीणों की दहशत बढ़ रही है। --
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, पिंजरा लगाने की मांग की
गांव झड़ीना में दीपेंद्र मणि के नेतृत्व में पप्पू, सुरेश, श्याम सुंदर त्यागी, जितेंद्र, बिट्टू, मूले, अरुण, सुरेश, सुनील ने वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए अभी तक जंगल में ही शिकार कर रहे हैं। वहीं एक किसान के कुत्ते को भी निवाला बना चुके हैं। यदि तेंदुए गांव में घुसकर किसी व्यक्ति को घायल करते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
- क्या कहते हैं अधिकारी
पावटी, झड़ीना के बाद नयागांव इनायतपुर में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है, जिसको लेकर वन विभाग की पूरी टीम सर्तक हो गई है। गांव पावटी के जंगल में लकड़ी से बैरिकेडिंग करा दी है, वहीं जिस गांव के जंगल में तेंदुआ रुकेगा, उसी जगह को चिह्नित कर इस बार पिंजरा लगवा दिया जाएगा। तीनों गांवों समेत आसपास के गांवों में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है, यदि तेंदुआ कहीं भी दिखता है, तुरंत वन विभाग टीम को सूचना दें। -मोहन सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी