{"_id":"60be61b78ebc3e20266c6a08","slug":"hapur-news-garh-news-gbd220032875","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय केंद्र पर खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। बक्सर सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं होने पर गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समिति के एमडी के समझाने पर किसान शांत हुए। जिसके बाद तौल चालू कराई गई।
सिंभावली समेत आसपास के कई गांवों के किसान क्षेत्र के गांव बक्सर में स्थित सहकारी समिति में बनाए सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर रविवार की रात गेहूं बेचने के लिए पहुंच गए। क्रय केंद्र पर सोमवार की सुबह दस बजे से गेहूं खरीद होनी थी, लेकिन 11 बजे तक भी तौल शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद किसानों ने केंद्र पर मौजूद कर्मचारी से इसका कारण पूछा। कर्मचारी ने ई-पॉश मशीन नहीं चलने की बात कहकर गेहूं खरीद से मना कर दिया। जिसके चलते गुस्साए किसानों ने समिति परिसर में हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करते हुए किसान उदयवीर, मोमिन, विनित, मोहित, वाजिद, यामीन, तेजवीर सिंह समेत अन्य किसानों ने कहा कि जल्द गेहूं बेचने के लिए वह रविवार की रात ही समिति परिसर में पहुंच गए, लेकिन कर्मचारी बहानेबाजी कर उनका गेहूं खरीदने से इनकार कर रहे हैं। वहीं किसानों ने क्रय केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने का भी आरोप लगाया। किसानों को हंगामा करते देख समिति के एमडी सोमदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने समझाबुझा कर किसानों को शांत कराया।
सोमदत्त शर्मा ने बताया कि ई-पॉश मशीन में कुछ खराबी आने से तौल नहीं हो सकी थी। मशीन चालू होते ही तौल चालू करा दी गई।