{"_id":"5f6f849c8ebc3e9ba75c92cb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd206095580","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
गांव सिखैड़ा में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर धरना देते किसान।
- फोटो : GARH
Link Copied
अंडरपास की मांग के लिए धरना जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में निर्माणाधीन बाइपास पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा किसानों और ग्रामीणों का धरना आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। प्रशासन की अनदेखी से गुस्साए किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के ग्रामीण निर्माणाधीन बाइपास पर गांव के निकट अंडरपास बनाने की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से धरना दे रहे हैं। इस दौरान कई किसान संगठनों समेत राजनैतिक दलों ने भी उनके धरने-प्रदर्शन को समर्थन देते हुए अंडरपास बनाए जाने की मांग की है। लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी जनपद अथवा स्थानीय स्तर से कोई भी अधिकारी किसानों की समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचा है, जिससे किसानों का रोष बढ़ रहा है। धरनारत किसानों का कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, बल्कि निर्माण कार्य करा रही कंपनी के अधिकारी उनपर मुकदमें दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। वहीं धरने में शामिल हुए भाकियू भानू किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुवीश त्यागी ने कहा कि यदि किसानों का किसी भी स्तर से उत्पीड़न करने की कोशिश की गई, तो भाकियू भानू किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। किसानों का कहना है कि उक्त स्थान पर अंडरपास की बहुत आवश्यकता है, फिर भी उनकी मांग नहीं सुनी जा रही। इस दौरान मंसूर प्रधान, अरविंद त्यागी, अजय त्यागी, राकेश गौसाई, अमित, रतनवीर त्यागी, हाजी युनुस, इकबाल खां, हाजी फारुख अली, नैपाल सिंह, संजय त्यागी, इमरान समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।