फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा में उफान जारी, 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा में उफान जारी, 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में उफान जारी रहने से खादर के ग्रामीणों में बेचैनी है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला न थमने से लगातार छठवें दिन भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। एसडीएम ने खादर क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लेने के साथ ही अधीनस्थों को जलस्तर पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।
पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जिसे देखते हुए खादर के गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों की बैचेनी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को गढ़ क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अलर्ट के निशान को पार कर 198.35 मीटर (समुद्र तल से) पहुंच गया था। वहीं बृहस्पतिवार को भी बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। जो शुक्रवार की दोपहर गढ़ क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे जलस्तर में और भी बढ़ोतरी हुई। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। निचले जंगल में पानी भरने और कई स्थानों पर रास्तों में भी पानी आने से ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा एकत्र करने में खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं आवामगन में भी मुश्किल आने लगी है।
विज्ञापन

छिद्दा, नौबत सिंह, मुकेश, निरंजन, बलबीर, जयसिंह का कहना है कि बारिश होने और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला न रुकने से गंगा का उफान जारी चलने से बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है और अगर बाढ़ आई तो फिर घरेलू सामान समेत पालतू पशुओं के साथ गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों को पलायन करना मजबूूरी हो जाएगी। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण आयोग के सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को बिजनौर से छोड़ा गया पानी आने से शुक्रवार की दोपहर को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। वहीं सिंचाई विभाग के सूत्रों का कहना है कि बिजनौर बैराज से लगातार छठें दिन भी हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके शनिवार की दोपहर तक ब्रजघाट पहुंचने से जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने खादर क्षेत्र का देखा हाल
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने शुक्रवार को गंगा खादर क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर, नयागांव इनायतपुर, कुदैनी की मढ़ैया समेत कई गांवों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र के निचले जंगल में पानी भरा है, लेकिन अभी तक गांवों की सीमा से काफी दूर है। फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ की संभावना नहीं है। एसडीएम ने अधीनस्थों समेत बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को जलस्तर पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। जिसकी सूचना समय-समय पर तहसील मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में दिए जाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed