{"_id":"5f0df3978ebc3e638c772744","slug":"hapur-news-garh-news-gbd201940183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में वसूली को लेकर वायरल हुई ऑडियो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में वसूली को लेकर वायरल हुई ऑडियो पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना में वसूली पर कर्मचारी की सेवा समाप्त
गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों से रिश्वत लेने के मामले में सर्वे करने वाली कंपनी के कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अमर उजाला ने रिश्वत लेने की ऑडियो वायरल होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद डूडा के पीडी ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारी को पत्र भेजा था।
बता दें कि क्षेत्र में पीएम आवास योजना में लाभार्थी के आवास की जांच के नाम पर अवैध वसूली को लेकर दो लोगों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो वायरल हुई थी। जिसमें सर्वे करने वाली कंपनी का कर्मचारी एक पात्र से पांच हजार रुपये लेने की बात स्वीकारता है। वहीं दूसरे साथी को दावत देने की भी पेशकश करता है। उक्त मामले की वायरल ऑडियो की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद डूडा विभाग में भी हड़कंप मच गया। डूडा के प्रोजेक्ट अधिकारी योगराज गौतम ने ऑडियो की जांच कराई तो उसमें डूडा के लिए काम करने वाली एक निजी कंपनी का कर्मचारी वसूली की बात करता पाया गया। जिसके बाद डूडा अधिकारी ने कंपनी को आरोपी कर्मचारी शाकिर मलिक के खिलाफ शिकायत भेजी। प्रोजेक्ट अधिकारी योगराज गौतम ने बताया कि कंपनी ने भी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शाकिर मलिक की सेवाएं समाप्त कर दी है। जिसकी सूचना कंपनी द्वारा डूडा को भी भेज दी गई हैं। जिसके बाद डूडा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को गरीब लोगों को मकान दिलाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। अगर इसमें कोई भी व्यक्ति जांच या फाइल चार्ज के नाम पर वसूली करता है तो उसकी लिखित में शिकायत करें, जिससे गलत काम करने वालों पर कार्रवाई हो सके।