फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: किसान मसीहा के गांव में धरने पर बैठे निराश्रय गोवंशों से परेशान किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
गांव नूरपुर में धरना देते ग्रामीण । संवाद - फोटो : HAPUR
किसान मसीहा के गांव में धरने पर बैठे निराश्रय गोवंशों से परेशान किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में निराश्रित पशुओं के आतंक से परेशान किसान शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। नूरपुर पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के अलावा भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का पैतृक गांव है। किसानों ने निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।

जिले के अधिकतर गांवों में निराश्रित गोवंश फसलों को बर्बाद करने के साथ-साथ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। यह समस्या जिले के हर गांव में है। रात के समय ग्रामीणों को फसलों को बचाने के लिए पहरा देना पड़ रहा है। नूरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित पशुओं का गांव में आतंक है। फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। गोवंशों को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। समस्या के समाधान नहीं होने पर मजबूर लोग सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। एसडीएम सुनीता सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान राजू, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, विनोद सिंह, जोगिंदर सिंह, बबली, ज्ञान सिंह, मंगाल सिंह, सतबीर सिंह, सुभाष सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, जयप्रकाश शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed