फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: कोहरे से यात्रियों की आफत, दो ट्रेन रद्द 13 देरी से पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur
कोहरे से यात्रियों की आफत, दो टे्रन रद्द 13 देरी से पहुंची
विज्ञापन

हापुड़। कोहरा बढ़ते ही ट्रेनों की हालत बिगड़ गई है। पिछले दो दिनों में कई ट्रेन कोरोना से प्रभावित रही हैं। बुधवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली दो ट्रेन रद्द रही, जबकि 13 ट्रेन देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धुंध से ट्रेनों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से वह अपनी काम पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा है। बुधवार को हापुड़ जंक्शन पर आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, दिल्ली एक्सप्रेस सात घंटा, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा, पदमावत एक्सप्रेस छह घंटा, लखनऊ मेल पांच घंटा 10 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटा 10 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटा, मैमू पैसेंजर एक घंटा, अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटा 40 मिनट, चंपारण बिहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा, संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आईं। इसके अलावा नई दिल्ली बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली स्पेशल को रद्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed