फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur

Hapur News: 8.07 करोड़ से सुधरेगी जिले की 12 सड़कों की हालत, मिली वित्तीय स्वीकृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
hapur
8.07 करोड़ से सुधरेगी जिले की 12 सड़कों की हालत, मिली वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लोक निर्माण विभाग 13 सड़कों की विशेष रूप से मरम्मत कराएगा। विभाग ने शासन से 8.07 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसकी वित्तीय स्वीकृति के बाद इसकी प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये जारी किए कर दिए हैं। जल्दी ही इस धनराशि से इन सड़कों की मरम्मत की जा जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
लोक निर्माण विभाग की कई सड़कें जर्जर हैं। इनकी मरम्मत के लिए लगातार विभाग की ओर से शासन को बजट के लिए पत्राचार किया जा रहा था, लेकिन बजट जारी नहीं होने के कारण सड़कों की स्थिति और खराब हो रही थी। वर्तमान में जिले में 12 सड़कों की स्थिति अधिक खराब होने के कारण इनकी रुकी पड़ी थी।
विज्ञापन

अधिकतर सड़कें जिले की मुख्य सड़कों में शामिल
जिन सड़कों के लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजे थे, उन सड़कों में अधिकतर मुख्य सड़कें हैं। किठौर कुचेसर रोड चौपला, किठौर रोड से बाबूगढ़ क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क, धौलाना क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कें इनमें शामिल हैं। बड़ी बात है कि इन सड़कों का निर्माण पूरा होने पर करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोग पिछले काफी दिनों से इन सड़कों के निर्माण की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य -
इन मार्गों के निर्माण कार्य को शुरू करने में अब अधिक समय नहीं है। लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हो चुका है। ऐसे में अगले सप्ताह से ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सड़कों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सड़कों को तकनीकी रूप से उच्च स्तर का बनाया जाएगा, ताकि जल्दी सड़कें खराब न हों -योगेश कौशिक, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
इन सड़कों का होगा निर्माण
- कुचेसर चौपला से श्यामपुर मार्ग, लंबाई 2 किमी, लागत-41.61 लाख
- बाबूगढ़ बीबी नगर मवाना किठौर मार्ग, लंबाई 4.7 किमी, लागत-52.27 लाख
- अयादनगर (सलाई अड्डा) से घुंघराला मार्ग, लंबाई 2 किमी, लागत- 43.21 लाख
- एनएच 334 से असौड़ा मार्ग, लंबाई .4 किमी, लागत-10 लाख
- दोयमी मुरादपुर आगापुर मार्ग से किठौर मार्ग, लंबाई 3 किमी, लागत-49.19 लाख
-लालपुर से काठीखेड़ा मार्ग, लंबाई 3 किमी, लागत-46.33 लाख
-सोलाना से समाना इकलैड़ी बाया भावा लालपुर मार्ग, लंबाई 8 किमी, लागत 259.79 लाख
- गढ़ अब्दुल्लापुर, भगवंतपुर मार्ग से अब्दुल्लापुर आबादी मार्ग, सीसी रोड, लंबाई .3 किमी, लागत-43.09 लाख
- सलौनी जखैड़ा मार्ग से सलौनी नटों की मंढैया होकर ढोलपुर मार्ग, लंबाई 2 किमी, लागत-46.18 करोड़
- सलारपुर से वीरसिंह पुर मार्ग, लंबाई .5 किमी, लागत-50.07 लाख
- बाड़ली संपर्क मार्ग, लंबाई 2.2 किमी, लागत-68.13 लाख
- पसवाड़ा (आलमगीरपुर मार्ग), लंबाई 4.75 किमी, लागत-67.82 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed