{"_id":"63c442ec47307c293b090022","slug":"hapur-garh-news-gbd250743038-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैलाशवासी हुए नक्का कुआं के श्रीमहंत महेश गिरि महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैलाशवासी हुए नक्का कुआं के श्रीमहंत महेश गिरि महाराज
विज्ञापन
समाधि लिए जाने के दौरान मौजूद साधू संत।
- फोटो : GARH
कैलाशवासी हुए नक्का कुआं के श्रीमहंत महेश गिरि महाराज
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित नक्का कुआं मंदिर के श्रीमहंत महेश गिरि महाराज कैलाशवासी हो गए हैं। उनके समाधि लेने से पहले विधायक समेत संत समाज व स्थानीय लोगों ने नगर में पार्थिव शरीर के साथ अंतिम यात्रा निकाली। उनके पार्थिव शरीर को देख नगर में सभी श्रद्धालुओं और शिष्यों की आंखें नम हो गईं।
हरिद्वार जूना अखाड़ा से जुड़े श्री महंत महेश गिरि महाराज करीब 45 वर्षों से नक्का कुआं मंदिर में ही निवास करते थे। उनके शिष्य बारहगिरि महाराज ने बताया कि श्रीमहंत ने लंबी बीमारी के बाद शनिवार की सुबह मंदिर प्रांगण में अंतिम सांस ली। इसके बाद रविवार को हरिद्वार समेत अन्य स्थानों से आए साधू संतों ने महंत को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व नगर में नक्का कुआं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा पहले नक्का कुआं से गंगा मंदिर, मीरा रेती चौक, तहसील रोड, जवाहर गंज मंडी, पुरानी दिल्ली रोड, कोतवाली रोड से होते हुए वापस नक्का कुआं पहुंची। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि ब्राह्मणों ने श्रीमहंत महेश गिरि को पंचामृत स्नान कराने के बाद समाधि दिलाई। नगर में अंतिम यात्रा को देख सभी श्रद्धालुओं और शिष्यों की आंखे नम हो गईं और लोग लगातार जब तक सूरज चांद रहेगा महेश गिरि आपका नाम रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अंतिम यात्रा में मौजूद रहे।
यह लोग मौजूद रहे
जूना अखाड़ा प्रयागराज राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि, विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व विधायक कमल मलिक, समाजसेवी मदनपाल चौधरी, डॉ. गंगा शरण गौड़, हरीश पुरुषोत्तम, जितेंद्र चौधरी, सोना सिंह, शोभित ठाकुर, टिंकू शर्मा, नितेश पंडित, महेंद्र बख्शी, राजकुमार प्रधान, राकेश बजरंगी, रूपेश पंडित, सोनू बांकेलाल, बोबी मास्टर, मदलपाल चौहान, नरेश त्यागी, रजत चौहान समेत हजारों मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
श्रीमहंत महेश गिरि को समाधि दिए जाने के दौरान प्रयागराज तक के लोग गढ़ के नक्का कुआं मंदिर में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। लेकिन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी नहीं दिखा। नगर में इस बात को लेकर चर्चा रही। लोगों का कहना है कि सामाजिक और धार्मिक लोगों के अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल होना चाहिए।
-मुस्लिम समाज ने भी दी श्रद्धांजलि
चौधरी इकबाल, गफ्फार खां, माजिद ठाकुर, सखावत हुसैन, जुबैर चौधरी समेत मुस्लिम समाज के कई लोगों ने नक्का कुआं मंदिर में अंतिम दर्शन कर श्रीमहंत महेश गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने बताया कि सर्व समाज को सम्मान देने वाले महंत आज इस दुनिया में भले ही न रहें हो, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।