फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Controversial words of Dhaulana MLA objectionable remarks on Modi Yogi and Shah case registered

हापुड़: धौलाना के विधायक के विवादित बोल, मोदी, योगी और शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 03:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Dec 2021 03:34 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में असलम चौधरी ने कहा कि हमारे युवा नेता मोदी, योगी और शाह को दुम दबाकर भगाने का काम करो।

विज्ञापन
Hapur Controversial words of Dhaulana MLA objectionable remarks on Modi Yogi and Shah case registered
विधायक असलम चौधरी - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन के दौरान पार्टी के संभावित प्रत्याशी के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर धौलाना विधायक असलम चौधरी ने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ शिवकुमार ने विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी के जन्मदिन मनाने के लिए 27 दिसंबर को रालोद और सपा के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से मेरठ रोड पर एक संभावित प्रत्याशी के कार्यालय पर एकत्र हुए थे। यहां भाषणों का दौर जारी था। इसी दौरान धौलाना विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक व सपा नेता असलम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गई। देर शाम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ शिव कुमार की ओर से मामले में तहरीर दी गई।

विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ अपशब्द कहने व मानहानि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।

सपा के धौलाना विधायक असलम चौधरी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे भाजपा के कार्यकर्ता आहत हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- डॉ. शिव कुमार, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा।

भाजपाई आने वाले चुनाव में अपनी हार को देखते हुए बौखलाए हुए हैं, इसलिए छोटी हरकतें कर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। मैंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की।
- असलम चौधरी, धौलाना विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed