{"_id":"6888fe66642796f14b003a10","slug":"gangster-w-yadav-hapur-news-c-306-1-gha1001-116443-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हम पार्टी के नेता विकास के बढ़ते कद से नाराज था डबलू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हम पार्टी के नेता विकास के बढ़ते कद से नाराज था डबलू यादव
Tue, 29 Jul 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के मध्य गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ के दौरान ढेर हुए बिहार राज्य के कुख्यात बदमाश डबलू के शव को उसके परिजन शाम को अपने साथ ले गए। 50 हजार के इनामी बदमाश की मौत के बाद राज भी खुलकर सामने आने लगे हैं। जानकारी मिली है कि डबलू हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विकास की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नाराज हो गया था। उसने उसका अपहरण कर हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया था।
डबलू यादव की बेगुसराय स्थित साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र और आसपास के कई गांव मे धमक थी। वह राजनीति और अपराध का ऐसा कॉकटेल बन गया था, कि इलाके में उसका वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा था। इसके बाद हम नेता विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की बढ़ती लोकप्रियता से डब्लू मन ही मन उसपर आक्रोशित रहने लगा था। हाल ही में राकेश उर्फ विकास को प्रखंड 20 सूत्री का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह राजनैतिक और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहने लगा था। किसी मामले को लेकर विकास और डबलू के बीच बहसबाजी हो गई। उसी दिन शाम को फिल्मी स्टाइल में हथियार से लैस होकर डबलू यादव विकास के घर पहुंचा। जहां से अपहरण कर उसे दियारा लेकर चला गया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी उसकी सकुशल बरामदगी नहीं हो सकी थी। डबलू यादव ने विकास की हत्या करने के बाद जमीन में गाड़ दिया था। इसके बाद उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। इस घटना में उसकी पत्नी सीता देवी को भी जेल जाना पड़ा। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
गंगनहर पटरी पर हुई थी मुठभेड़
बिहार के बेगुसराय स्थित साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानटोल निवासी कुख्यात बदमाश डबलू यादव विकास की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। बिहार की पुलिस के साथ एसटीएफ, उप्र की नोएडा की एसटीएफ भी उसे तलाश कर रही थी। सोमवार की रात को दोनों एसटीएफ टीम ने सिंभावली पुलिस के साथ मिलकर डबलू यादव को नहर पटरी पर घेर लिया। इसमें गोली लगने से उसकी मौत हो गई। थाने पहुंचे डबलू यादव के भाई दीपक समेत अन्य ग्रामीणों को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसके शव को सौंप दिया।