{"_id":"6aa2eda68970e2ff1607f905","slug":"speeding-truck-rams-into-car-mother-and-son-have-a-narrow-escape-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148146-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मां-बेटे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, मां-बेटे बाल-बाल बचे
विज्ञापन
धौलाना। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कंदौला गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मां-बेटे को मामूली चोटें आईं।
पुलिस के मुताबिक दादरी निवासी दीपांशु गर्ग अपनी मां मीनू गर्ग के साथ कार से हापुड़ की ओर जा रहे थे। कंदौला गेट के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में लग रहा था। एक स्थान पर स्कूल के छात्र भी उसके वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।