फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   General Secretary visits to placate disgruntled members ahead of assembly elections; assesses ground reality.

Hapur News: विधानसभा चुनाव से पहले रुठों को मनाने पहुंचे महामंत्री, जानी धरातल की हकीकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
General Secretary visits to placate disgruntled members ahead of assembly elections; assesses ground reality.
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते प्रदेश महामंत्री। स्रोत: भाजपा
हापुड़। भाजपा ने अपने मिशन 2027 की तैयारी के मद्देनजर संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। इसी शृंखला में बृहस्पतिवार को प्रदेश महामंत्री व पश्चिम के प्रभारी रामप्रताप चौहान ने जिला कार्यालय में तीन बैठकें कीं। उन्होंंने इस दौरान संगठन में पद न मिल पाने से निराश नेताओं को सांत्वना दी और चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल पर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। प्रथम बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा पदाधिकारियों का परिचय हुआ। राम प्रताप चौहान ने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने को कहा। दूसरी बैठक में पार्टी की ओर से आयोजित किए गए अभियानों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें मिलकर हर वर्ग के लिए काम कर रही हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, पालिकाध्यक्ष राकेश बजरंगी, उमेश राणा, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, पायल गुप्ता, मनोज गौतम, पुनीत गोयल, हितेश मोदी, अमित शर्मा, पिंकी त्यागी, अमित टांक आदि मौजूद रहे।
तीसरी बैठक में उठा यूजीसी नियम और विरोध का मुद्दा
तीसरी बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा और उनके समय रहे संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की गई। रामप्रताप चौहान ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पश्चिम की कमेटी में स्थान नहीं पा सके हैं, वे निराश न हों। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के साथ है। पूर्व के पदाधिकारी अपने अनुभव नए पदाधिकारियों के साथ साझा करें। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने यूजीसी नियम और विरोध का मुद्दा उठाया। इस पर जिले में पार्टी को रहे नुकसान की भी बात कही। इस पर प्रभारी ने कहा कि यह बैठक का मुद्दा नहीं है। सरकार इसे देख रही है। उन्होंने जिले में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की संख्या और जातीय आंकड़ों के बारे में भी जानकारी ली।

कलश यात्रा के फोटो दिखाकर किए सवाल, दी नसीहत
बंद कमरे में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों से धरातल की स्थिति पूछी। पिछले दिनों प्रदेश में निकाली गई कलश यात्राओं के प्रभारी रहे रामप्रताप चौहान ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धौलाना, गढ़ और हापुड़ में निकाली गई कलश यात्राओं के फोटो दिखाते हुए सवाल किए। कहा कि आपसी मनमुटाव और गुटबाजी छोड़कर पार्टी का काम करें। एक माह के सेवा पखवाड़ा में कहा कि जनप्रतिनिधि संगठन के साथ मिलकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed