फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wife accuses Sub-Inspector of assault; case registered.

Hapur News: उपनिरीक्षक पर पत्नी ने लगाया पीटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wife accuses Sub-Inspector of assault; case registered.
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बरेली के मझौल्ला निवासी अन्नू राठौर ने अपने पति उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह पर शराब के नशे में आए दिन पिटाई और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर पूर्व में मारपीट कर दोनों कानों के पर्दों में चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अन्नू राठौर ने बताया कि उनके पति उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह जनपद हापुड़ में तैनात हैं। आरोप है कि ऋषभ सिंह शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ हाथापाई करते हैं और उसे और उनकी मां को गाली देते हैं। महिला का आरोप है कि पूर्व में हमले के कारण उसके दोनों कानों के पर्दों में चोट आई थी, जिनका उपचार कराने के पर्चे भी उसके पास हैं। करीब 15 दिन पहले भी पति ने उनके साथ पिटाई की थी, जिसके बाद उसके भाई और भाभी ने पहुंचकर समझाया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को ऋषभ सिंह छुट्टी पर थे और पूरे दिन घर से बाहर रहे। शाम को घर लौटने पर जब उसने बाहर रहने का कारण पूछा तो शराब के नशे में पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसकी मां को गालियां दीं। महिला ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार है, किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed