फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga expressway

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के बीच आ रहे धार्मिक स्थल को हटवाने पर हंगामा

Tue, 27 Feb 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 27 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
ganga expressway
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव वहापुर ठेरा में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बीच में आ रहे धर्म स्थल को हटाने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जिन्होंने काम रूकवाने का भी प्रयास किया। तहसीलदार और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के गांव बिजौली से प्रयागराज तक बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे गढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों से भी गुजर रहा है।बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव वहापुर ठेरा में एक धार्मिक स्थल एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में बाधक बना हुआ था। प्रशासन ने ग्रामीणों को दूसरे स्थान पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया, लेकिन धर्म स्थल नहीं हटाया गया। जिसके चलते सोमवार को तहसीलदार सीमा सिंह ने धार्मिक स्थल को हटवा दिया। वहीं मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिन्होंने हंगामा करते हुए काम को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि धर्म स्थल से जुड़ा मुआवजा अभी पूरा नहीं मिला है। जिसके कारण दूसरे स्थान पर निर्माण करने में दिक्कत हो रही है। सूचना के बाद तहसीलदार पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंची। जिन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उनकी मांग के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा आ चुका है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed