फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gang rape from a lady

Hapur News: लापता पति की तलाश का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 22 Jun 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jun 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
gang rape from a lady
पिलखुवा। पति के लापता होने के बाद मायके में रह रही महिला ने गांव के दो युवकों पर शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं गर्भवती होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीएम ने मामले की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम प्रेरणा शर्मा और एसडीएम संतोष उपाध्याय शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंची थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के थाना सिरोधन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। तीन साल से पति लापता है, जिसके चलते वह पांच साल की पुत्री के साथ मायके में माता-पिता के साथ रह रही है। आरोप है कि गांव के युवकों ने पति की तलाश कराने के बहाने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के लिए आरोपी उसे गांव से बाहर ले गए और मारपीट की। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर डीएम को आत्मदाह की चेतावनी दी। डीएम प्ररेणा शर्मा ने पीड़ित का मेडिकल कराने और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई चार शिकायतें
समाधान दिवस में राजस्व, मारपीट समेत चार शिकायतें दर्ज की गई। डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके उपरांत महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed